शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा द्वारा 8 अप्रैल को शहडोल में किया जाएगा रैली ज्ञापन।
संयुक्त मोर्चा शिक्षक संघ द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन जय स्तंभ शहडोल में किया जाएगा।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिले में पदस्थ शासकीय शिक्षक संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारियों द्वारा जिले में कार्यरत सभी शिक्षकों से अपील किया गया है कि दिनांक 8 अप्रैल को जयस्तंभ चौक शहडोल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में 4 बजे तक पहुंचकर आर पार की लड़ाई में सहभागिता निभाए। सभी को एकजुटता होकर ये लड़ाई लड़ना है। अभी पिछले दिनों जिस तरह आप सभी लोग एकता का परिचय देकर टेट परीक्षा के संबंध में जिले के लोकप्रिय कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंप कर मध्यप्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक बुलंदी से आवाज उठाने का पूरा प्रयास किया गया था जिसका परिणाम भी लगभग लगभग आप सब लोगों के सामने देखने को मिल रहा है। अगर टेट परीक्षा का विरोध करना है तो इस बार आर पार की लड़ाई लड़ना है और इसके लिए एकता का मिसाल कायम कर उपस्थित होकर अपनी आवाज को राज्य एवं केंद्र तक पहुंचाना है। और अगर सभी एकजुट होकर 8 तारीख को विशाल उपस्थिति दिखाया गया तो शत प्रतिशत सफलता मिलना निश्चित है। अगर सभी लोग पहले जैसे एकता एवं एकजुटता होकर अपनी आवाज उठाया गया तो टेट परीक्षा किसी भी तरह से सरकार द्वारा नहीं कराया जाएगा। कोई भी शिक्षक साथी भ्रम में न रहे, सोसल मीडिया में चल रहे अनेकों प्रकार के पोस्ट भ्रमित करने वाले हैं, चाहे कितनी विकट परिस्थिति आ जाए 8 अप्रैल को सभी को एक साथ मैदान में दिखाई देना है, न आने का कोई बहाना नहीं चलेगा। हमारी एकता केवल सोसल मीडिया पर ही नहीं दिखाई देनी चाहिए, संघर्ष के मैदान में भी हमारे एकता का सैलाब दिखाई देना चाहिए। मेरा उन सभी शिक्षक साथियों से आग्रह है जिनकी सेवा 5 वर्ष से भी कम है अथवा जिनकी नियुक्ति 2010-11 के बाद हुई है वे भी शिक्षक हित में संघर्ष में सहभागी बने। साथियों पूरे शिक्षक संवर्ग में 50 प्रतिशत से अधिक हमारी बहने है, अब शिक्षकों पर आफत आई है, रोजी रोटी का सवाल है, अब आप सब को आगे आना ही होगा। आप की उपस्थिति ही संघर्ष में सफलता का कारण बनेगी। हमारी आवाज आप सब की उपस्थिति ही है, इसलिए मानसिक रूप से आप सब अपनी अपनी व्यवस्था बना ले। सबसे पहले 8 अप्रैल को आपकी धमक दिखाई देनी चाहिए।
8 अप्रैल को भूल न जाना भाई भी आना, बहन भी आना।
जिस प्रकार किसी रिश्तेदार के यहाँ शादी बारात में जाने की तैयारी आप पहले से ही कर लेते हैं उसी प्रकार 8 अप्रैल की तैयारी भी करे। संजीव त्रिपाठी, संतोष शर्मा श्याम नारायण पाठक विजय कृष्ण मिश्रा अनिल कुमार पटेल जितेंद्र पटेल मनोज निगम मनोज त्रिपाठी सुरेन्द्र सिंह परिहार रविन्द्र शर्मा अमित सिंह अमित तिवारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह बघेल ज्ञानेंद्र सिंह बनबीर सिंह शारदा सिंह शेष मणि सिंह ओम प्रकाश शर्मा पुष्पेन्द्र पाण्डेय बाला जी मिश्रा एवं जिले के संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण एवं सभी कार्यरत कार्यकारिणी के सदस्य गण ने सभी शिक्षक साथियों से अपील किया गया है कि अब आराम से बैठने का समय नहीं है। अपने अधिकारों के प्रति सजग हो जाए। अगर नौकरी रहेगी तो आपका सम्मान बचेगा। अगर आप अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़े, अपनी नौकरी नहीं बचा पाए तो इसके जवाबदार आप हम सब स्वयं होंगे। फिर आप अपने बच्चों को बताना की हम गहरी नींद में सोए थे।, जब हमारे अधिकारों का हनन हो रहा था। हम शादियों में मस्त थे, जन्म दिन की पार्टी, श्रद्धांजलि सभा, पार्टियों में सगाई, पूजन में व्यस्त थे। जब हमारे अधिकारों का हनन हो रहा था। जब नौकरी नहीं रहेगी, तब न तो कोई आपका सम्मान रहेगा और न कोई कार्यक्रम, लिखकर रख लो।
बात समझ में आई हो तो अपना जमीर जगाओ और अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठाओ और जिला ब्लॉक और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाए।