लापरवाही से मजदूर की मौत।
ठेका में कार्यरत मजदूर की मौत।
रिपब्लिक न्यूज ।।
शहडोल मुख्यालय जिला SECL सोहागपुर क्षेत्र के बंगवार अंडरग्राउंड कोयला खदान में बड़ा हादसा, बिजली के पोल से गिरने से SECL ठेका मजदूर की मौत,
SECL क्षेत्र बिजली के मेंटेनेंस काम कर रहे ठेका मजदूर मोहे लाल सिंह की मौत, खान प्रबंधक कार्यालय के सामने स्थित बिजली के पोल चढ़कर मेंटेनेंस का कार्य कर रहे मजदूर मोहे लाल की मौत, लोगो का आरोप की ठेकेदार मजहर खान मजदूरों को सुरक्षा के नही किया था कोई पुख्ता इंतजाम, धनपुरी थाना क्षेत्र के SECL सोहागपुर अंतर्गत बंगवार अंडर ग्राउंड कोयला खदान के पास की घटना।
शहडोल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत SECL में लापरवाही बनी मौत की वजह, मजदूर की दर्दनाक मौत।
जब की जिला में एसईसीएल की सबसे बड़ी सेंट्रल हॉस्पीटल वहीं पास में ही संचालित है
सोहागपुर क्षेत्र की बंगवार अंडरग्राउंड खदान में लापरवाही से हुआ हादसा मेंटेनेंस के दौरान बिजली पोल से गिरा ठेका कंपनी का मजदूर 43 वर्षीय मोहे लाल सिंह की इलाज के दौरान हुई मौत गंभीर हालत में पहले बुढ़ार अस्पताल, फिर शहडोल रेफर किया गया था।सवाल हादसे के बाद खदान में मचा हड़कंप सुरक्षा पर मजदूरों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप बिना सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा था कार्य।
लापरवाही को बताया हादसे की बड़ी वजह जांच जारी पुलिस व संबंधित विभाग जांच में जुटे।
जबकि वहीं पुलिस प्रशासन धनपुरी थाना और क्षेत्र अंतर्गत बीट प्रभारी ने कहा घटना की सूचना नहीं मिली।