Top News

लापरवाही बना हादसे का कारण एक की मौत पांच कर्मचारी हुऐ घायल, अन्य ट्रेनें हुऐ रद्द।

माल गाड़ियों में टक्कर एक चालक की जलकर मौत, पांच कर्मचारी हुऐ घायल, कई ट्रेनें रहेगी प्रभावित।

सिंहपुर रेल्वे स्टेशन के पास आज सुबह करीब सात बजे विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी आपस में टकराने से हुआ हादसा ।

 दोनों गाडियों के टक्कर से एक मालगाड़ी के इंजन में पावर से लग गई आग।


रिपब्लिक न्यूज।                                                 शहडोल // मुख्यालय के समीप सिंहपुर रेल्वे स्टेशन में  आज सुबह करीब सात बजे घटित हुआ बड़ा हादसा। दो माल गाड़ी आपस में एक ही ट्रक में चल पड़े सिंह पुर रेल्वे स्टेशन पर खड़ी एक माल गाड़ी के ऊपर रेड सिग्नल ओवरशूट कर खड़ी माल गाड़ी को जोर दार टक्कर मर कर खड़ी माल गाड़ी के ऊपर दूसरी माल गाड़ी का इंजन ऊपर चला गया।                                                            

कुछ लोगों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहीं दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। 

हादसे में एक चालक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि चालक और पांच अन्य रेल्वे कर्मचारियो के घायल होने की जानकारी मिली। टक्कर के बाद एक मालगाड़ी के इंजन में  शार्ट सर्किट होने से आग लग गयी थी, समय से दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी लगने के बाद डॉक्टरों का दल भी घटना स्थल पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए रवाना किया गया। फिलहाल रेल प्रबंधन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और निरीक्षण कर रहे हैं। 


हादसे में मौत के आगोश में सोने वाले चालक का नाम राजेश प्रसाद गुप्ता है। नगर पालिका परिषद शहडोल की फायर टीम एवं रेल्वे की रेस्क्यू टीम द्वारा करीब दो घण्टे के कढ़ी मशक्कत के बाद परिचालक का शव निकाला गया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया है, घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

हादसे के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हैं। कटनी की ओर से बिलासपुर जा रही संपर्क क्रांति को शहडोल में ही रोक दिया गया है, वहीं, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 15 बसों के जरिए पैसेंजर को शहडोल से बिलासपुर भेजने की तैयारियां शुरू की गई ।

टक्कर के बाद मालगाड़ी के इंजन में लगी आग। 

 दुर्घटना की खबर लगते ही मौके पर आरपीएफ व जीआरपीएफ का बल भी रवाना हो गया है। इस भीषण रेल हादसे के कारण दोनों ओर रेल मार्ग की आवाजाही फिलहाल बन्द है। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि मार्ग को ट्रेनों की आवाजाही के लिए तत्काल सुधार किया जा सके। टक्कर इतनी तेज थी कि एक इंजन के परखच्चे उड़ गए।

 हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है। हादसे के चलते कई ट्रेनें हुई प्रभावित ।


सिंहपुर के पास हुए हादसे के चलते करीब आधा दर्जन गाड़ियां प्रभावित हुई हैं, जिनमें संपर्क क्रांति कटनी से बिलासपुर जाने वाली, चिरमिरी कटनी मेमो, अंबिकापुर जबलपुर, बिलासपुर कटनी मेमू, बिलासपुर शहडोल लोकल, नर्मदा इंदौर बिलासपुर, बरौनी गोंदिया ट्रेन शामिल है। 


यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेल प्रबंधन द्वारा शहडोल रेल्वे स्टेशन से बसों के द्वारा सभी यात्रियों को उनके निवास स्थान तक जाने की सुविधा रेल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया है।


लापरवाही बना हादसा का कारण।

सिंहपुर रेलवे स्टेशन की तीसरी लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी, जिसमें कोयला लोड था तभी बिलासपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी रेड सिग्नल तोड़कर आगे बढ़ी और पीछे से टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मालगाड़ी के पांच इंजन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसके कारण गाड़ियों का आना-जाना प्रभावित हो गया है, लाइन सही और सुधारने के लिए बिलासपुर व कटनी से मशीन बुलाई गई है।

नर्मदा एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें की गई रद्द।

बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।


शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।


अम्बिकापुर से अनूपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनूपपुर मेमू दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।

अनूपपुर से मनेंद्रगढ़़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनूपपुर-मनेंद्रगढ़़ मेमू 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।


मनेंद्रगढ़़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़़-अम्बिकापुर मेमू 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।


अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।


शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।


अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।


शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।


बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।


पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियां 

दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस आज दो घंटे विलंब से रवाना होगी। 


  रद्द की गई गाड़ियो की सूची।

 

ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर-कटनी को पेंड्रारोड में रद्द। 

ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर को बिजुरी में रद्द। 

ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर को जबलपुर मण्डल में रद्द। 


निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी।

सिंहपुर रेल हादसे का निरीक्षण करने बिलासपुर रेल मंडल से अधिकारियों का दल, जीएम और डीआरएम निरीक्षण करने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

 रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि हादसे के बाद बंद परिचालन शुरू करना हमारी पहली प्राथमिकता है। घायल चार कर्मचारियों का इलाज जारी है। अधिकारी फिलहाल स्थानीय अधिकारियों से घटना के संबध में जानकारी जुटा रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों ने सिग्नल ओवरशूट को हादसे का कारण बताया है। फिलहाल मामले में जीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।



घटना कि जानकारी लगते ही शहडोल जिला प्रशासन ने हादसे का जायजा लेने पहुंचे घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।







Previous Post Next Post