Top News

एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन कई कंपनियां निभाएंगे अपना अपना सहभागिता।

एक दिवसीय रोजगार मेला 29 मई को 

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेला में शामिल होंगे कई कंपनियां जिसमें मुख्य रूप से सीआईआई एमसीसी इंदौर, ग्रोफास्ट एग्रीटेक प्रायवेट लिमिटेड जबलपुर, एलआईसी इंडिया लिमिटेड शहडोल, एसआईएस सिक्योरिटी अनूपपुर, श्रीराम लाइफ इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड, शहडोल, एसआईएसएस सिक्योरिटी भिलाई आदि कंपनियां अपने अपने सहभागिता निभाएगी। 

रोजगार मेले में सहभागिता की अभि स्वीकृति दिवाकर सिंह जिला रोजगार कार्यालय के मोबाइल नम्बर-9407813779 एवं ईमेल deoshdol@gmail.com पर अनिवार्य रूप से प्रदाय करें।


आईटीआई संस्था में नए सत्र 2026 में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ।

शहडोल शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शहडोल में पदस्थ प्राचार्य ने जानकारी दी है कि आईटीआई में संचालित एनसीव्हीटी/एससीव्हीटी के पाठ्यक्रमो में प्रवेश हेतु आवेदकों द्वारा रजिस्ट्रेशन / रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार की तिथि 26 मई 2026 से 30 जून 2026 है एवं इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम के चयन की तिथि 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक है प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) पर 'प्रवेश रजिस्ट्रेशन 2026' पर जा कर रजिस्ट्रेशन / रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार एवं च्वाईस फिलिंग हेतु कार्यवाही कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग के पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) अथवा नजदीकी शासकीय आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं।

Previous Post Next Post