रक्तदान कर बने दूसरों के जीवन की मुस्कान- डाॅ. द्विवेदी।
शिवानी पैरामेडिकल कालेज द्वारा किया गया 30 यूनिट रक्तदान।
शहडोल मुख्यालय जिला नगर में संचालित निजी शिक्षण संस्थाओं में शिवानी पैरामेडिकल स्टाफ और डायरेक्टर ने खून के रिश्तों को दुनिया का सबसे अटूट बंधन माना जाता है और अपनी रगो में बहते खून की कुछ बूंदों को दान करके आप ऐसे अंजान लोगो से भी खून का रिश्ता जोड़ सकते है जो अपनी जिंदगी में जीवन के संघर्ष के समय आपके द्वारा मिले इस तोहफे के दम पर नया जीवन पाकर उम्र भर आपके ऋणी रहेगें एवं उनके दिल से निकली दुआ आपके जीवन में नए प्रकाश का संचार करेगी।
उक्त उदगार शिवानी पैरामेडिकल कालेज के निदेशक डाॅ.डी.के.द्विवेदी ने संस्था शिवानी पैरामेडिकल कालेज मे आयोजित रक्तदान शिविर में छात्र / छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। रक्तदान शिविर में उपस्थित जिला चिकित्सालय शहडोल की ब्लड बैंक इंचार्ज डाॅ. अब्दुल शमीम ने छात्र / छात्राओं को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया कि रक्तदान का महत्त्व जीवनदान से कम नही है। परन्तु आज भी हमारे समाज में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां है जबकि सामान्य रूप से कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच की हो वह रक्तदान कर सकता है।
डाॅ. अब्दुल शमीम ने संस्था में अध्ययनत् पैरामेडिकल एवं नर्सिंग छात्र/छात्राओ से अपील की कि वे रक्तदान के लिए लोगो को जागरूक करने का भी कार्य करे। संस्था में आयोजित रक्तदान शिविर में शहडोल जिले के ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. अब्दुल शमीम व टीम श्यामला राॅव, बृजेश श्रीवास्तव आदि तथा संस्था के निदेशक डाॅ.डी.के.द्विवेदी, प्राध्यापक डा.रुद्र द्विवेदी, नर्सिंग प्रभारी मंगला श्रीवास, प्रबंध निदेशक रजनीश त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, डाॅ. अनिल बर्मन, डाॅ. विवेक चक्रवर्ती, डाॅ. पुष्पेन्द्र सिंह, शरद नामदेव, ओमनारायण राठौर इत्यादि स्टाॅफ उपस्थित रहे।
शिविर में संस्था के स्टाॅफ डाॅ.अनिल वर्मन, ओमनारायण राठौर, नैना कोल, पारस सोंधिया तथा छात्रों में रीता शर्मा, शुभम पटेल, ओम सिंह, हिमांशु प्रजापति, शिवशंकर पनिका, प्रकाश बैगा, सुमित बर्मन, श्रुति पाठक, प्रतिमा देवी, पप्पी प्रजापति, रजनी बैगा, महक गुप्ता, पूनम अहिरवार, दुर्गेश केवट, अर्पित सिंह, पारस केवट सुदीपा सिंह आदि छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया।