Top News

रोटरी राहत क्लब के सौजन्य से सभी प्रकार केगंभीर रोगों के लिए मुफ्त ऑपरेशन सुविधा सहित निःशुल्क ईलाज हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

रोटरी राहत क्लब के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

शासकीय आईटीआई परिसर में हों रहा कार्यक्रम आयोजित।

सभी प्रकार के रोग का इलाज के साथ आपरेशन की सुविधा होगी निःशुल्क।

13 से 15 मार्च 2026 तक समस्त प्रकार के रोगों के लिए मुफ्त इलाज के लिए शिविर आयोजित।

रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल मुख्यालय जिला नगर में रोटरी क्लब शहडोल के सौजन्य से शासकीय आई. टी. आई. परिसर रीवा रोड शहडोल मे दिनांक 13 से 15 मार्च 2026 तक समस्त प्रकार के रोगों के लिए मुफ्त इलाज शिविर एवं आवश्यकता अनुसार गंभीर रोगों के लिए मुफ्त ऑपरेशन सुविधा सहित निःशुल्क ईलाज हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिले एवं आसपास के क्षेत्र मे निवासरत सभी नागरिक बन्धुओं से अनुरोध किया गया है उक्त शिविर के आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने का कष्ट करे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का इलाज हो सके। जो आर्थिक परिस्थितियों की वजह से गंभीर बीमारियों के उपचार से वंचित हो वो भी इस शिविर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य लाभ ले पाए।

स्वास्थ्य शिविर पूर्ण रूप से निःशुल्क है अतः निःसंकोच भाव से शिविर का लाभ उठाये।

जिला एवं आसपास के क्षेत्र से ऐसे व्यक्ति जो आर्थिक रूप से हो या शारीरिक रूप से कमजोर है उनसे आग्रह है की आप दिनांक 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित शिविर मे आने के लिए थाना जयसिंहनगर के सामने स्थित किशन ऑटोमोबाइल्स में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिविर की तिथि मे उपस्थित होने का कष्ट करे।

आपके आने जाने की व्यवस्था किशन ऑटोमोबाइल्स के संचालक एवं रोटरी क्लब सदस्य राजेश गुप्ता जी के द्वारा की जाएगी।

मानवता ही सच्ची सेवा।

Previous Post Next Post