Top News

मुख्यमंत्री का शहडोल दौरा नियुक्ति पत्र के साथ वाटर पार्क और कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन।

वाटर पार्क नगर पालिका परिषद धनपुरी के निर्माण कार्य का लोकार्पण।

सीतामढ़ी धाम ग्राम गंधिया में माता सबरी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण।

जिला के क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत बुढार एवं जयसिंहनगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 08 फरवरी को जिला 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव धनपुरी नगरपालिका द्वारा 20 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित वाटर पार्क का करेंगे लोकार्पण।

एसईसीएल द्वारा भूमि अधिग्रहण उपरांत 15 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र का किया जाएगा वितरण।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 08 फरवरी को जिले में धनपुरी नगरपालिका द्वारा 20 करोड़ रूपए की लागत से बनाए गए वाटर पार्क का लोकार्पण करेंगे। वाटर पार्क में क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, बच्चों एवं युवाओं के मनोरंजन के व्यवस्था की गई है। स्वीमिंग पूल का निर्माण, मिनी ओलंपिक के मापदण्ड के अनुसार किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि के हितग्राहियों को नियुक्त पत्र का वितरण किया जाएगा। साथ ही वनाधिकार पट्टों का वितरण, ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों को सीसीएल का वितरण, महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण किट, स्पांसरशिप योजना का लाभ तथा श्रम विभाग द्वारा दुर्घटना, मृत्यु एवं, सामान्य मृत्यु के हितग्राहियों को राहत राशि का वितरण किया जाएगा। एवं जयसिंहनगर जनपद क्षेत्र में सीतामढ़ी धाम ग्राम गंधिया में माता सबरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सीतामढ़ी धाम श्री रामपथ गमन मार्ग में आता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम वन गमन की यात्रा आयोध्या से शुरू कर चित्रकूट होते हुए दण्डकारण्य होकर श्री लंका पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान 248 प्रमुख स्थलों में उन्होंने विश्राम किया था। शहडोल जिले का गंधिया ग्राम भी इन 248 चिन्हित स्थानों में से एक है। दण्डकारण्य में प्रवेश से पूर्व ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम माता सीता तथा अनुज लक्ष्मण भी का गंधिया ग्राम में विश्राम हुआ था।  मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे इस गांव में माता सीता की रसोई तथा भगवान श्रीराम मंदिर मौजूद है। 

मुख्यमंत्री 767 करोड़  लाख रूपयों की लागत वाले 142 कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 08 फरवरी को जयसिंहनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गंधिया में आयोजित कार्यक्रम में 767 करोड़ की लागत वाले निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इन कार्याें में 633 करोड़ रूपए लागत वाले 82 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इन कार्याें में एमपी आरडीसी, मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग भवन, मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, जनजातीय कार्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग तथा मध्यप्रदेश पूर्व विद्युत क्षेत्र वितरण कंपनी के कार्य शामिल हैं। 

इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 134 करोड़ की लागत वाले 60 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। 

इन कार्याें में जनजातीय कार्य विभाग के 27 कार्य लागत 33 करोड़, नगरीय प्रशासन विभाग के 02 कार्य लागत 28 करोड़, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के 05 कार्य लागत 25 करोड़, मध्यप्रदेश लोक निमार्ण विभाग के 05 कार्य लागत 20 करोड़, मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग भवन पीआईयू, के 02 कार्य लागत 10.74 करोड़, मध्यप्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के 02 कार्य लागत 07 करोड़ 77 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 12 कार्य लागत 4 करोड़ 78 लाख, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 02 कार्य लागत 2करोड़ 39 लाख तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के 03 कार्य लागत 1.5 करोड़ की लागत वाले कार्य शामिल हैं।

Previous Post Next Post