Top News

अवैध कारोबार एवं निजी स्वार्थ के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट।

 रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय विश्वास का प्रतीक माना जाने वाला प्रेम और जिसमें व्यक्ति का मानवता इंसानियत जब इन सब पर वहशियों का दिमाग भारी पड़ जाए तो नतीजा दिल दहला देने वाला होता है।

ऐसा ही एक मामला प्रदेश के शहडोल जिला में हुआ है जहां एकतरफा निजी स्वार्थ और अपने धर्म समाज समुदाय के बढ़ौतरी के लिए प्रेमिका को पाने की सनक में एक प्रेमी ने मासूमियत का गला घोंट दिया।

एक सात साल के मासूम बच्चे को रास्ते का कांटा मानकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को बंद पड़े कोयला खदान में फेंक दिया गया। 

जिला के धनपुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला अपराध सामने आया है, जहां प्रेम की सनक में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। प्रेमिका के साथ रहने की चाह में प्रेमी ने अपने ही सात साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बंद पड़ी कोयला खदान में फेंक दिया।

पुलिस प्रशासन ने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी मोइशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल से प्रेम प्रसंग था। मोइशीन नंदनी को पाने के लिए इस कदर पागल हो चुका था कि वह उसके रास्ते की हर रुकावट खत्म करने को तैयार था। नंदनी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था, वजह उसके दो छोटे बच्चे थे। 

स्थानीय सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी मोइशीन मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति हैं जो कई अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। जिनमें मुख्य रूप से कोयला चोरी मादक पदार्थ नशीले इंजेक्शन का कारोबार का भी व्यापार करने में भी संलिप्त हैं।

यही बात दुसरे धर्म जाति का व्यक्ति मोइशीन मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति जो अपने निजी स्वार्थ के लिए नंदनी को अपने साथ रखना चाहता था लेकिन नंदनी के मासुम बच्चे खटक रहे थे जिस बात पर उसने बच्चों को अपने प्रेम के बीच कांटा मान लिया। आरोपी ने पहले नंदनी के सात साल के बेटे ऋतिक कोल को निशाना बनाया। वह मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बगैय्या नाला के पास बंद पड़ी कोयला खदान में ले जाकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने बच्चे के शव को खदान में भरे पानी में फेंक दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दूसरे बच्चे को भी खत्म करने की योजना बना रहा था।

लगभग ऋतिक कोल, पिता बलराम कोल धनपुरी निवासी, बीते पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने धनपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और बच्चे की तलाश के लिए पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी। आखिरकार कोयला खदान में पानी में तैरता हुआ शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

शव की हालत, नग्न अवस्था में बरामदगी और घटनास्थल की परिस्थितियों ने हत्या की आशंका को और मजबूत किया। कड़ी पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी मोइशीन को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post