Top News

कलेक्टर ने प्रभारी तहसीलदार को कार्यों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।

प्रभारी तहसीलदार सोहागपुर को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय कलेक्टर तरूण भटनागर ने प्रभारी तहसीलदार सोहागपुर दिव्या सिंह को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के कार्यों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

जारी कारण बताओं नोटिस में कहा गया है कि राजस्व प्रकरण अन्तर्गत जिले में सीमांकन का कार्य समय सीमा में दर्ज होते हैं। समय सीमा में दर्ज प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निराकरण नहीं किया है। जिले में राजस्व कार्यों में प्रगति लाने हेतु समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किये जाने के बाद भी न्यायालय अन्तर्गत 98 सीमांकन के प्रकरण निराकरण हेतु समय-सीमा से बाहर हो गये है। इससे प्रतीत होता है कि आपके द्वारा शासकीय कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है। जो अत्यन्त खेद का विषय है एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना है। जारी कारण बताओ नोटिस में कहा है कि उक्त कृत्य म प्र सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के निपयम 3 में वर्णित प्रावधानों के प्रतिकूल है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है।

जारी आदेश में कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के अन्दर अपना जवाब सीमांकन कार्य का शत-प्रतिशत निराकरण कराते हुए प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। 

जवाब सन्तोष जनक न होने की दशा में आपके विरुद्ध म प्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एव अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

Previous Post Next Post