Top News

युवा कांग्रेस प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन।

 18 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगी कांग्रेस में प्रद

युवा कांग्रेस का महा अभियान।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 18/06/2024 से 25/06/2024 तक युवा कांग्रेस प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन। उक्त प्रदर्शन को पूरे प्रदेश में “क्या हुआ तेरा वादा” के नाम से उल्लेखित किया जाएगा।

इस प्रदर्शन के द्वारा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाकर भाजपा के उन वादों की याद दिलाएंगे जो कि विधानसभा चुनाव के पूर्व और चुनाव के दौरान शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा संगठन द्वारा किए गए थे। जिसमें प्रमुख रूप से 2.5 लाख युवाओं को नौकरी, किसानों को धान गेहूं खरीदी का न्यूनतम मूल्य, 1.3 करोड़ बहनों के आवास जैसे और कई वादे किए गए जो आज तक पूरे नहीं हुए। प्रदेश भर में युवा कांग्रेस पोस्टकार्ड के माध्यम से ये बात जनता तक पहुँचाएगी।

साथ ही  हस्ताक्षर किए हुए पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को भेजे जाएंगे एवं उसके उपरांत राजधानी भोपाल में सत्याग्रह कर जनता के हित की लड़ाई लड़ी जाएगी। ज़िला शहडोल में युवा कांग्रेस शहडोल जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और युवा द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा।।


अनुपम गौतम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहडोल।

Previous Post Next Post