Top News

नीट एवं जेईई मेन्स में चयनित 12 विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए व्यक्त किया।

संकल्प शक्ति के साथ कार्य करने से मिलती है सफलता-कलेक्टर।

कलेक्टर ने नीट एवं जेईई मेन्स में चयनित 12 विद्यार्थियों को किया सम्मानित।



रिपब्लिक न्यूज।।

अनूपपुर // कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने कहा है कि संकल्प शक्ति के साथ कार्य करने से सफलता मिलती है। दुनिया में कोई भी काम असंभव नही है, जो हम नही कर सकते हैं। अपने देश एवं समाज के लिए कार्य करने में ही जीवन की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि जिले के लिए बहुत ही गौरान्वित क्षण है, जहां हम जिले के नीट में चयनित 11 तथा जेईई मेन्स में चयनित 1 विद्यार्थी को सम्मानित कर रहे हैं। इस हेतु सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने उक्त विचार आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में नीट एवं जेईई मेन्स में चयनित 12 विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए व्यक्त किया

कलेक्टर ने कहा कि सभी विद्यार्थी सफलता के पहली सीढ़ी को पार किया है। अभी ऐसी अनेक सीढ़ियां है, जिन्हें पार करना बाकी है। सभी विद्यार्थी पूरे मनोबल से उन सीढ़ियों को पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करें और जिले का नाम रोशन करें। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से कहा कि बच्चों की काउंसलिंग अनिवार्य रूप से करवाएं तथा मन में अगर शंका है कि हमारा बच्चा हमसे दूर बड़े शहर में अकेले रहेगा तो वह कैसे अपने स्वास्थ्य एवं सुविधाओं का कैसे ख्याल रखेगा, इस बात का चिन्ता बिल्कुल न करें बल्कि उसकी सफलता की सीढ़ी बनें तथा उसे उच्च शिखर तक पहुंचाएं।
 
इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश सिंह धुर्वे, अधिकारीगण, शिक्षक, अभिभावक आदि उपस्थित रहे। 
Previous Post Next Post