एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 12 जून : एस डी एम।
बेरोजगार युवाओं को मिलेगा कैरियर का नया आयाम।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तरुण भटनागर ने पत्र जारी किया है युवक - युवतियों को उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार के साधनों से जोड़ने हेतु दिनांक 12 जून 2024 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर शहडोल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
इस संबंध में एसडीएम सोहागपुर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेला में कई कंपनियां भाग लेंगी जिनके नाम इस प्रकार है न्यू जील फैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड धार, प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड पीथमपुर, श्री साईं बाबा सिक्योरिटी सर्विस शहडोल, एसआईएस सिक्योरिटी अनूपपुर, कृषि अभियांत्रिकी कौशल विकास केंद्र सतना, के एनआर एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन राजस्थान, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बैंगलोर, नर्मदा अंचल बायोटेक फार्मिंग ग्रुप अनूपपुर, एलएनटी कंस्ट्रक्शन कंपनी छिंदवाड़ा, वर्धमान यार्म मंडीदीप, सुख किसान बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर, श्री राम लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड शहडोल, भारतीय जीवन बीमा निगम शहडोल संस्थाएं रोजगार मेले में सम्मिलित होगी।