एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला कलेक्टर तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह ने तहसील बुढार के पटवारी हल्का सिंरौजा के पटवारी रफीक खान को शासकीय कार्या में प्रगति असंतोषजनक होने, ग्रामीण कृषक अपने कार्या के लिए परेशान होने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
जारी आदेश में कहा गया है पटवारी रफीक खान का निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील सोहागपुर नियत किया जाता है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
