मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय के अंतर्गत आज दिनांक 18/01/2024 को शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन में शासन द्वारा निर्धारित आज के कार्यक्रम में सभी स्लोगन एवं प्रभु श्री राम के पोस्टर निर्माण कार्यक्रम का एक आयोजन किया गया।
लगभग 360 छात्रों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में 50 छात्राओं ने स्लोगन प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दी तथा लगभग 50 छात्राओं ने प्रभु श्री राम की मनमोहक छवि पोस्ट निर्माण के रूप में बनाया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम की संयोजिका डॉ ममता पांडेय, डॉ यदुवीर मिश्रा, सुश्री दीपक रानी मिश्रा, महेंद्र साकेत, वीरेंद्र कुमार मोहम्मद शेख आतिफ एवं विवेक कुमार पाठक का योगदान सराहनीय रहा।
