Top News

राजस्व प्रकरणों के लिए शासन ने चलाया महाअभियान, समीक्षा के दौरान सड़क मार्ग बनवाने और निराकरण प्राथमिकता से पूरा करें।

राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें- कलेक्टर

राजस्व महाअभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा, सड़क मार्ग का किया निरीक्षण।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // कलेक्टर वंदना वैद्य ने आज जनपद पंचायत गोहपारू, जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी के सभागार में जिले में चलाए जा रहे राजस्व महा अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं एसएलआर राजस्व महा अभियान में खसरे में सुधार तथा नक्शा तरमीम के सभी प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाअभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करना, नये राजस्व प्रकरणों को तत्काल आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करना तथा नक्शे पर तरमीम करना है, अभियान के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि के सभी लंबित प्रकरणों में समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग की जाएगी तथा हितग्राहियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होने कहा कि राजस्व महा अभियान के दौरान लोगों से किसी भी प्रकार की शिकायत न आए और राजस्व प्रकरणोें का निराकण प्राथमिकता के साथ किया जाए। 

उन्होंने कहा सभी एसडीएम अभियान के दौरान नक्शा तरमीम तथा खसरे में सुधार के सभी आवेदनों का अनिवार्य रूप से निराकरण करें। लंबित आवेदनों की सूची राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को उपलब्ध कराएं। कार्यालय में खसरे में सुधार के लिए आपरेटर तैनात करें। सभी ग्रामों में खसरे का वाचन सार्वजनिक स्थल में कराएं। ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से मृतक भू स्वामियों की सूची प्राप्त कर उनका फौती नामांतरण कराएं। अविवादित बंटवारे के भी सभी प्रकरण आरसीएमएस में दर्ज करके उनका निराकरण करें। अभियान के दौरान प्रतिदिन की प्रगति का प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

कलेक्टर वंदना वैद्य ने आज ब्यौहारी सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह धुर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

Previous Post Next Post