धान खरीदी का काला कारोबार संबंधित अधिकारी के मिली भगत से हो रहा व्यापार।
ना खेत ना खेती फिर भी धान के पैसे का पत्नी के खाता में भुगतान कि राशि।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक ऐसा मामला सामने आया है मुख्यालय के जिला अंतर्गत में स्थित गोरतरा धान खरीदी केंद्र में मझगवा धान खरीदी केंद्र प्रभारी प्रबंधक द्वारा लगातार किसानो को परेशान किया जा रहा है और वही व्यापारियों का खराब एवं अमानक धान खरीदा जा रहा है
जिला में संचालित धान खरीदी केन्द्र में केन्द्र प्रभारी द्वारा की जा रही मनमानी। धान तौलाई में गड़बड़ी, सुविधा शुल्क भी लिया जा रहा। धान खरीदी केन्द्रों मे व्यापक स्तर पर किया जा रहा फर्जीवाड़ा।
शहडोल जिला मुख्यालय में संचालित कई धान खरीदी केंद्र मझगवा, जमुई सोहागपुर,छतवई, गोहपारू, लेदरा, और रसमोहनी, धनपुरी, बुढार, गिरवा, केशवाही जैसे केन्द्र में व्यापक स्तर पर फर्जीवाडा किया जा रहा है। जहां एक ओर व्यापारियों का सैकड़ो क्विंटल धान जोकि घटिया तथा अमानक तौर पर खरीदी जा रही है, वहीं दूसरी ओर किसानो को लगातार परेशान किया जा रहा है। किसानो को बारदाना की कमी बताकर हफ्तों से परेशान किया जाता है तथा अधिक धान निर्धारित मात्रा से तोली जा रही है एवं पचास रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सुविधा शुल्क भी ली जा रही है।
