Top News

भजन लाल शर्मा होंगे मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा बनेंगे उपमुख्यमंत्री।

जयपुर के सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए सीएम होंगे। 

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तरह राजस्थान में भी चौंकाया।

भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं।

वहीं बीजेपी ने जयपुर के विद्याधरनगर की विधायक दीया कुमारी और दूदू विधायक प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया है।

विधानसभा स्पीकर अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी को बनाया गया। 


रिपब्लिक न्यूज।।

भोपाल // भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के नए सीएम का ऐलान किया भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे, वे जयपुर के सांगानेर से विधायक चुने गए हैं शर्मा पहली बार विधायक बने हैं।उनके साथ ही जयपुर के विद्याधरनगर की विधायक दीया कुमारी और दूदू विधायक प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है, इनके साथ ही अजमेर उत्तर से विधायक चुने गए वासुदेव देवनानी को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है।

बीजेपी ने राजस्थान में ब्राह्मण राजपूत और दलित पर दांव खेला है पार्टी ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है जबकि पहली बार चुनाव लड़कर 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई है इससे पहले सभी विधायक का पर्यवेक्षक सिंह के साथ फोटो सेशन हुआ पार्टी कार्यालय में विधायकों का तिलक लगाकर और गुड़ से मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया, विधायक दल की बैठक के लिए बीजेपी कार्यालय को खास सजाया संवारा गया है।

राजस्थान में यूं तो सीएम पद के लिए कई चेहरों के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन माना जा रहा है छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह यहां भी चौंकाने वाला चेहरा सामने आ सकता है फिलहाल सीएम पद की रेस में शामिल नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई थी विधायक दल की बैठक को लेकर बीजेपी कार्यालय में चहल पहल बढ़ा था वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी धड़कने तेज हो रहा था।

बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

राजस्थान राज्य के बनाए गए पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह जयपुर पहुंचने के बाद सीधे होटल ललित पहुंचे वहां कुछ देर ठहरने के बाद वे दोपहर बाद बीजेपी कार्यालय पहुंचें और विधायक दल की बैठक लिए विधायक दल की बैठक को देखते हुए बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा विशेष इंतजाम किए गए। प्रदेश कार्यालय में सिर्फ विधायकों को ही एंट्री दिया गया, व्यवस्था के मद्देनजर कुछ पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहें केवल आमंत्रित नेताओं को ही प्रवेश दिया जा सका है।

भाजपा विधायक दल की बैठक को देखते हुए प्रदेश मुख्यालय के रास्ते के दोनों तरफ ट्राफिक पुलिस ने बैरिकेडिंग की है. चौमू हाउस सर्किल से लेकर राजमहल सर्किल तक ट्राफिक रोका गया। केवल आमंत्रित बीजेपी नेताओं को ही प्रदेश कार्यालय में प्रवेश दिया जा रहा था सीएम पद को लेकर कोई भी नेता प्रतिक्रिया देने से बच रहे थे। पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी कार्यालय पहुंच गए, राजस्थान में सीएम पद के लिए आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं के नाम चर्चा में रहा।

लेकिन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के तर्ज पर देखते हुए माना जा रहा था कि चेहरा कोई नया होगा।

Previous Post Next Post