Top News

ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने एक साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लिए, जिसमें की

जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के आधा सैकड़ा सरपंच के साथ उप सरपंचों ने ली काँग्रेस की सदस्यता।

काँग्रेस की नीतियों मे आस्था रखने वाले प्रत्येक साथी का काँग्रेस परिवार मे स्वागत है- कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभाष।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे जैतपुर विधानसभा के लगभग पचास सरपंच और उपसरपंचों ने काँग्रेस की विचार धारा से प्रभावित होकर काँग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वाले नीलकंठ सिंह सरपंच, हरिवंश कुमार सर्वे सरपंच, रामदास सिंह सरपंच,  लक्ष्मण सिंह मरावी सरपंच, रामनिवास सरपंच, प्रवीण सिंह मरावी सरपंच, राजेश  सिंह उप सरपंच, रघुवीर सिंह सरपंच पति, धन्नू कोल सरपंच, कुशल सिंह पंच, नरेश सिंह पंच, उदयभान सिंह पंच, भाव सिंह पंच, रमेश कुशवाहा पंच, सोनू बैगा पंच, हीरालाल उभरती पंच, होरिल सिंह सरपंच, रामनरेश सिंह पंच, मोहित गुप्ता, किशोरी तिवारी आदि सरपंच उप सरपंच व पंचों ने काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए कांग्रेस की रीति व नीति का अनुसरण कर प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी एवं जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के निर्देश का पालन करने का वचन दिया।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अजय अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे गुड्डू,जिला प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, बुढार मंणल अध्यक्ष राजेश चमड़ियां, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सौरभ सिंह मनु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post