जैतपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध कांग्रेस के नुमाइंदे ही खेल रहे हैं खेल।
बिगड़ रहा हैं जीत का समीकरण जैतपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता देख रहे अपना अपना क्षेत्र।
उमा धुर्वे की जीत के लिए पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं में नहीं है उत्साह औपचारिकता निभा रहे और लगा रहे बट्टा।
शहडोल // जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार और प्रसार के लिए पार्टी ने अपने अपने वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्र प्रभारी बनाए है। लेकिन कुछ नेताओं के द्वारा क्षेत्र में पार्टी का कम स्वयं का प्रचार-प्रसार करते हुए देखे जा रहे हैं, कोई अपनी दिन दुखिया बता रहा है तो कोई अपने कार्य क्षेत्र में भाईचारा निभा रहा है।
हम पार्टी में ज्यादा आना-जाना नहीं कर रहे हैं हम किसी से दुश्मनी नहीं लेना चाह रहे हैं सब लोग अपने होते हैं मेरा भी काम चल रहा है क्या पता कब कैसा दिन आ जाए और हमारा भी काम बंद हो जाए हनुमान।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता अपने जुबानी ही भाजपा के गुणगान करते हुए देखें गए हैं मेरा भी संबंध भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ है और भाजपा जो काम कर रहा है जैतपुर में भाजपा की जीत निश्चित है।
इस तरह के शब्दों का गुणगान स्वयं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के जुबानी कही जा रही भाजपा की कहानी।
इसलिए हम अब कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जाते जैतपुर क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की जुबानी।
स्थानीय सूत्रों अनुसार जानकारी बर्षो से बैठे नगर क्षेत्र में बनकर प्रभारी नहीं है किसी काम के काला करोबारी।
इंटक यूनियन के साथ सभी यूनियन ने काँग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया।
जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी के मुख्य आतिथ्य व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश शर्मा जी के मार्गदर्शन मे धनपुरी मे इंटक यूनियन द्वारा आहूत की गई बैठक मे सभी यूनियन ने जैतपुर विधानसभा की काँग्रेस प्रत्याशी सुश्री उमा धुर्वे के पक्ष मे मतदान करने का संकल्प लिया व हरसंभव मदद करने का वचन दिया।
इंटक यूनियन के सभी सदस्यों ने भाजपा द्वारा श्रमिकों का शोषण करने व भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारियों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान कर, काँग्रेस के श्रमिक हितैषी व कर्मचारियों की सदैव शुभचिंतक सरकार बनाने की बात कही।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, शोभाराम पटेल, हेमचंद्र साहू, जितेन्द्र विशेन,उमर साहू, याक़ूब, समूहा प्रजापति, एस एन मिश्रा, विनय सिंह, सच्चिदानंद, सुरेश मरावी, संगीता दुबे, अमरजीत सिंह, आदि सैकडों की संख्या मे काँग्रेस जन व यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।
रिपब्लिक न्यूज। 