महाविद्यालय जयसिंहनगर में जिला एवं संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
आदिवासी बहुल क्षेत्र जयसिंह नगर महाविद्यालय प्राचार्य के मार्गदर्शन में फुटबॉल खेल मैच प्रतियोगिता का कार्यक्रम सफल।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // जयसिंहनगर // उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार एवं शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में दिनांक, 8 अक्टूबर 2023 से 10 अक्टूबर 2023 तक जिला एवं संभाग स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सीएम राइज विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया जहां प्रथम दिवस का उद्घाटन जयसिंह मरावी विधायक विधानसभा जयसिंहनगर द्वारा किया गया एवं जिसमें खेल के अंतिम दिवस के दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति पंडित शंभू नाथ शुक्ल विश्वविद्यालय वर्तमान शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉक्टर एस बी पांडेय क्रीड़ा अधिकारी शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल, पर्यवेक्षक के रूप में डॉक्टर रावेन्द्र सिंह, चयन समिति में पंकज सिंह सतना एवं शमशेर अली शासकीय महाविद्यालय पाली का सराहनीय योगदान रहा। अंतिम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ में रीवा एवं सीधी के मध्य फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें रीवा एक गोल से विजय रही, दूसरा मैच सीधी और सतना के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमें एक - एक से बराबरी में रही है।, तीसरा मैच रीवा और शहडोल के मध्य खेला गया जिसमें रीवा तीन-एक से विजय रहा समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप शुक्ला क्रीड़ा अधिकारी जयसिंहनगर द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में विजय सिंह नौरोजाबाद, मनीष नामदेव वेंकट नगर, नीपेंद्र सिंह बुढार, दीपक हथिया पुष्पराजगढ़, वीरेंद्र पटेल जैतहरी, ममतेश कोतमा, रामायण वर्मा अनूपपुर, राजकुमार गुप्ता केशवाही, रामधारी सिंह बिजुरी, अनूप सिंह सतना, संजीव जायसवाल बैढ़न के कीड़ा अधिकारी के साथ महाविद्यालय के समस्त स्टाफ से डॉक्टर कमलेश जायसवाल, डॉ मंगल सिंह अहिरवार, डॉ लवकुश दीपेंद्र, डॉ राजेंद्र प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, प्रीतम सिंह परस्ते, शीतेन्द्र पयाशी, श्रवण मिश्रा, विपिन गुप्ता, राजेश चौधरी उपस्थित रहें।
शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश तिवारी द्वारा बताया गया कि खेल मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग है खेल से व्यक्ति का शरीर और मस्तिष्क दोनों ही स्वस्थ रहता है उनके द्वारा प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की सराहना में कहा गया कि इनके द्वारा कोई ना कोई कार्यक्रम महाविद्यालय जयसिंहनगर में आयोजित होता ही रहता है। यह शासकीय महाविद्यालय के लिए बड़ी बात है कि जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ है यह प्राचार्य का ही सफल प्रयास है और जितने भी कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित होते हैं वह बड़े शांतिपूर्ण तरीके से प्राचार्य द्वारा अपनी निगरानी में संपन्न कराया जाता है कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में एस बी पांडेय शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
