घर परिवार के जीवन के तलाश में हमेशा के लिए छोड़ चले इस दुनिया ।
तीन परिवार का जीवन यापन की ज़िन्दगी छीन लिया आकाशीय बिजली।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // मुख्यालय जिला के बुढार जनपद क्षेत्र ओरिएंट पेपर मील बकहो में साप्ताहिक बाजार जो कि कई वर्षों से चल रहा है इस क्षेत्र के आसपास के लोग अपने जीवन यापन के लिए इस बाजार में अपने व्यापार का कारोबार करने आया करते हैं।
लेकिन बीते दिनों इस बाजार में अपने घर परिवार और अपने जीवन यापन के लिए घर से तीन लोग अपने व्यापार का कारोबार लेकर ओरिएंट पेपर मील के बाजार पहुंचे एक धनपुरी निवासी जो कपड़ों का व्यापार करते थे और उनमें दो लोग बुढार निवासी जो कि जूता चप्पल का कारोबार व्यापार बाजार बाजार घूम कर किया करते रहे और इसी से अपने परिवार का जीवन यापन किया करते रहें है।
लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे किसी का नहीं चला और आकाशी बिजली के गिरने से तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई।
इस घटना से आसपास के क्षेत्र और घर परिवार में मातम छा गया जिसने भी सुना सब सन रह गए किसी ने सोचा भी नहीं रहा होगा जिंदगी की तलाश में मौत के करीब पहुंच गए।
