खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया का प्रवास आज
जन आशीर्वाद यात्रा रूट की तैयारियों का लेंगे जायजा।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल ।। मुख्यालय अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र लिटोरिया 11 सितम्बर, सोमवार को शहडोल एवं अनूपपुर के प्रवास पर रहेंगे।
अध्यक्ष लिटोरिया 12 सितम्बर को जिले से गुजरने वाली जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे साथ ही यात्रा के रूट में पड़ने वाले मण्डल एवं ग्रामों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं चर्चा करेंगे। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा ब्यौहारी से शुरू होकर टिहकी, बिजहा, करकी, बंधा बाजार जयसिंहनगर, खन्नौधी, गोहपारू, चुहिरी, रसमोहनी, भठिया, खाम्हीडोल, गिरवा, केशवाही होते हुए अनूपपुर जिले की ओर प्रस्थान करेगी। लिटोरिया 11 सितम्बर को प्रातः ब्यौहारी पहुँचकर यात्रा के रूट से होते हुए अनूपपुर जिले के कोतमा पहुँचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।
