बुढार पुलिस द्वारा नकली बीडी के कारोबारियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।
सज्जू उर्फ जुबैर खान कल्लू उर्फ जावेद खान नामक व्यक्ति द्वारा संचालित था अवैध कारोबार कारखाना।
नकली सामान बनाने वाले मालिकों को छोड़कर कर्मचारियों को बनाए आरोपी।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय बुढार अंतर्गत पुलिस को नगर के वार्ड क्षेत्र कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भुतही मोहल्ला बुढार का किशन नामदेव नामक व्यक्ति अपने घर मे कई प्रकार की बीडी कंपनियों के रैपर पैकिंग बनाकर मोटी रकम कमाने के लिये डूप्लीकेट बीड़ी बेचने के लिये माल रखा था। जिस पर बुढार पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर छापा मारकर कार्यवाही किया गया। जो संदेही अपने घर के पास दस्तयाब हुआ। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम किशन नामदेव पिता संतोष उर्फ टिग्गू नामदेव उम्र 21 वर्ष निवासी भुतही टोला बुढार का होना बताया। तलाशी लेने पर उसके घर से मनोहर बीडी के पैकेट, बंगला शेर बीडी के पैकेट, बीडी के प्लेन पैकेट, रैपर, बंडल, पैकिंग रैपर कागज के, कूपन, ट्रेड मार्क आदि सामान बरामद हुआ।
आरोपी किशन को गिरफ्तार किया गया और जाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि कल्लू उर्फ जावेद खान एवं सज्जू उर्फ जुनैद खान धनपुरी के द्वारा मुझे कार्टून में पैकिंग नकली बीड़ी दी जाती थी। उक्त व्यक्तियों द्वारा बीड़ी के अलावा भी अन्य खाद्य सामग्री का नकली तरीके से निर्माण किया जाता है। उनके पास बीड़ी बनाने का कोई लायसेंस नही है। जिस पर थाना बुढार में तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 420,486 ता.हि. एवं 51,63 कापीराइट एक्ट का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
शहडोल पुलिस के द्वारा सलाह दी जाती है मार्केट से उपयोग की जाने वाली वस्तुए ठीक ढंग से जांच कर परख कर खरीदे।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढार के निर्देशन मे महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मालिकों को छोड़कर कर्मचारियों को बनाए आरोपी
