मास्टरमाइंड किया काम आदिवासी की जमीन पत्नी के नाम।
नाथ के अध्यक्ष ने जिले में किया कमाल आदिवासी के जमीन अपने पत्नी के नाम।
रस्तोगी नामक व्यापारी का कमाल रीवा रोड में बहने वाली नदी के जमीन किया अपने नाम।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय भू माफिया की बढ़ रही बाढ़ कहीं शासकीय जमीन तो कहीं आदिवासियों की जमीन किए जा रहे हैं अवैध तरीके से कब्जा।
संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों के मिली भगत से करोड़ों रुपए शासन की स्टांप ड्यूटी की जा रही चोरी और फर्जी तरीके से बनवाया जा रहा रजिस्ट्री नामांतरण पट्टा मध्य प्रदेश शासन की जमीन पर हो रहे रस्तोगी जैसे व्यापारियों के अवैध कब्जा नदी नालों का किया जा रहा अस्तित्व खत्म रीवा रोड पर नदी के किनारे रस्तोगी नाम के व्यापारी का अवैध कब्जा कर बनाया गया बाउंड्री वॉल डाली जा रही है मिट्टी जिससे क्षेत्रफल का हो सके विस्तार ।
ऐसे ही कई मामले हैं वही दूसरा मामला रस्तोगी व्यापारी नाम के व्यक्ति के द्वारा कटनी के किसी भू माफिया व्यापारी और जिले के संबंधित अधिकारी कर्मचारी के मिली भगत से सिंहपुर रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास किसी आदिवासी के जमीन पर अवैध कब्जा कर फर्जी तरीके से उसका भी रजिस्ट्री पट्टा अपने नाम किया गया। जो आदिवासी जमीन पर भू माफिया और दबंग लोग शासन के नुमाइंदों को मिलकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री पट्टा कर अपने पत्नी बच्चों और रिश्तेदारों के नाम करते हुए इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
जिले का जहां समाज सेवकों ने आदिवासीयों की कीमती जमीन को कूट रचना कर रसूखदार लोगों द्वारा हड़पने के संबंध में कार्यवाही करते हुए उन व्यक्तियों के ऊपर अपराधिक मुकदमा दर्ज करने का आवेदन पत्र अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर जिला शहडोल के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
जिस पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तहसीलदार राजस्व तहसील सोहागपुर जिला शहडोल को उक्त विषय पर जांच प्रतिवेदन मांगा था जिस पर राजस्व निरीक्षक द्वारा जांच प्रतिवेदन में बताया गया की समाज सेवी व राष्ट्रीय बजरंग दल के पद अधिकारियों के द्वारा प्रस्तुत आवेदन के संबंध में ग्राम कंचनपुर स्थित मूल आ.ख.न.1505/1 रकवा 0.728 हे. 1505/ 2/1 रकवा 0.243 हे.1505/2/2 रकवा 0.243 हे. के संबंध में 1505/1 रकवा 0.728 मुबारक हुसैन पिता सत्तार बख्श मंसूरी व खुर्शीद बेगम पति मुबारक हुसैन पता निवासी धनपुरी जिला शहडोल भूस्वामी, हेमलता गुप्ता पत्नी सुभाष गुप्ता पता शहडोल मध्य प्रदेश,भूस्वामी लक्ष्मण प्रसाद पिता रामखेलावन गुप्ता पता शहडोल मध्य प्रदेश भू स्वामी दर्ज है जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख है कि अधिकार अभिलेख वर्ष 1975 में उक्त भूमि लिखित खाता क्रमांक 132 के अन्य खसरा नंबर 108 रकवा 0.632 हे. एवं 1333 रकवा 0.093 हे. कुल 02 किता कुल रकवा 0.725 हे. रतिया बेवा फगुना बैगा राजेंद्र पिता फगुना बैगा इतवारिया पिता फगुना बैगा पिता फगुना बैगा नान बाई पिता फगुना बैगा बुल्लू पिता फगुना बैगा सभी निवासी ग्राम शहडोल मध्य प्रदेश भूस्वामी के नाम दर्ज है। एवं आराजी खसरा नंबर 1505 के तीन बटकंन वर्तमान खसरा में हो गए हैं इसके वर्तमान भूस्वामी हेमलता गुप्ता पत्नी सुभाष गुप्ता, मुबारक मास्टर पिता सत्तार खान, खुर्शीदा बेगम पति मुबारक मास्टर,लक्ष्मण गुप्ता पिता रामखेलावन गुप्ता भूस्वामी दर्ज है।
लेकिन वर्तमान में इन्होंने ने भी दिया आवेदन सामाजिक कार्यकर्ता नारेद्र सिंह गहरवार ने भी सूचना आवेदन पत्र म०प्र० मू०रा०सं०1959 की धारा 170 (ख) के तहत् आवेदन प्रस्तुत कर मांग की है कि कंचनपुर स्थित खसरा नं० 1505 /1 रकवा 0.7280, खसरा नं० 1505 / 2 / 1 रकवा 0.2430 और खसरा नं० 1505 / 2 / 2 रकवा 0.2430 को फिर से फगुना बैगा के वारिसों के नाम दर्ज कराये जाये जो इस अर्जी के खण्ड नं, 1मे लिखे है साथ ही रेमुनू के रिकार्ड मे धनुषधारी पिता खन्ता सिंह गोड़ के वर्णन मे गोड़ शब्द हटाने वाले रेमुनू कर्मचारी के ऊपर मुकदमा चला कर सजा दिलाये जाये,साथ ही ये लोग पैसे वाले बाहुबली भू माफियाओं से मेरी जान माल की भी रक्षा की जाए ऐसा निवेदन किया है।
हेमलता गुप्ता वर्तमान शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता की पत्नी है और वह एक ग्रहणी है वही सुभाष गुप्ता पूर्व होटल संचालक रहे हैं और वर्तमान में वह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का भार संभाल रहे हैं। वर्तमान में यह कांग्रेस में तो है परंतु पूर्व में इन्होंने कांग्रेस से भी बगावत की थी। इसी विषय को लेकर के जब पत्रकारों ने इस विषय का खुलासा किया था तब इन्होंने नेशनल कांग्रेस पार्टी के लेटर हेड का दुरूपयोग करते हुए लेटर हेड में पत्रकारों की गिरफ्तारी तक की मांग कर डाली थी साथ ही कांग्रेस के लेटर पैड में जमीन को अपनी पत्नी के नाम से खरीदना भी स्वीकारा है।
देखना यह है कि इस प्रकार की हरकतों को देखते सुनते पढ़ते आला कमान क्या कार्यवाही करते है।
मुबारक मास्टर वर्तमान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री व पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धनपुरी रह चुके हैं।
खुर्शीदा बेगम वर्तमान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व नगर पालिका परिषद धनपुरी के अध्यक्ष मुबारक मास्टर की धर्म पत्नी है।
लक्ष्मण गुप्ता व्यापारी संघ शहडोल को भी चलते आ रहे हैं वर्तमान में भाजपा के सदस्य हैं वह कल्याणपुर जनपद से जनपद सदस्य भी हैं।
आदिवासी की भूमि कैसे हुआ इनके नाम ?
दूसरा आदिवासी के ऊपर आखिर क्या दबाव था जो वह इन लोगों के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाए ?
तीसरा इन लोगों ने और कितने आदिवासियों की जमीन हड़पी हैं ?
आखिर क्यों उनकी संपत्ति की जांच शासन प्रशासन नहीं कर रहा है।
राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों को आखिर यह लोग कौन सा और कैसा लाभ पहुंचा रहे हैं जो पार्टियां इन पर कार्रवाई नहीं करती?


