नागपुर और शहडोल के बीच नई एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू होगी।
रेलवे मंत्रालय ने जारी किया आदेश।
शहडोल // प्रदेश में रेल सुविधाओं का विस्तार करते हुए। केन्द्र सरकार के द्वारा नागपुर और शहडोल के बीच नई एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू की जा रही है। रेलवे मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश प्रसारित कर दिए है ।
नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रेल सेवा साप्ताहिक होगी। नागपुर से सोमवार को 11:45 बजे चलेगी और 00:20 बजे शहडोल पहुंचेगा। यह ट्रैन सौंसर , छिंदवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, जबलपुर, कटनी साउथ और उमरिया स्टेशन पर रुकेगी। शहडोल से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को 05.00 बजे सुबह नागपुर के लिए रवाना होगी और शांम 18.30 बजे 6 बज के 30 मिनट पर नागपुर पहुंचेगा।
शहडोल नागपुर एक्सप्रेस में जनरल 4, सेकण्ड क्लास के 11, क्लास 3 एसी के 4 मिलाकर 22 कोच होंगे।
