Top News

तीन करोड़ तीस लाख रुपए की सड़क, पहली बरसात के पानी से बह गया।

अधिकारियों की लापरवाही से नव निर्माण सड़क बह गया।

पहली बरसात के पानी से बह गया सड़क।

संबंधित विभाग अधिकारी के साथ-साथ ठेकेदार की लापरवाही सामने आया।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय के जिले में बीते 4 दिनों से लगातार हो रहा है बारिश, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सभी जगहों पर पानी ही पानी भरे हुए हैं, इस भारी बारिश से कई सड़कें, पुलिया टूट कर बह गए हैं,वहीं दूसरी ओर इस बारिश में नवनिर्माण बांध और नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। एक ऐसा ही मामला मुख्यालय के अनुपपुर जिला से आया है जिसमें नव निर्माण कराया गया सड़क का एक हिस्सा बह गया। 


जोकि सड़क निर्माण में संबंधित विभाग लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही का नज़रा देखा जा सकता है जिस पर शासन और प्रशासन जिम्मेदार रहा है। 


सड़क पानी में बह जाने की वजह से भोलगढ़ गांव का संपर्क टूट गया। यहां के ग्रामीणों को अब 7 किलोमीटर घूम कर आने जाने के लिए मजबूर होकर अब जाना पडेगा। ग्राम पंचायत बरबसपुर अंतर्गत 4 किलोमीटर लंबी सडक बरबसपुर से भोलगढ़ पहुंच मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने 3 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से कराया था।


इसका कार्य ठेकेदार राकेश पांडे कर रहे थे। जो कि पहली बारिश में सड़क का लगभग 30 मीटर हिस्सा पानी के साथ बह गया।


जो कि इसके निर्माण में लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री सहित अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी की मिली भगत का पोल खोल रहा है। पानी के निकासी का इस स्थल पर व्यवस्था नहीं थी। वहां पर पुल निर्माण कराया जाना चाहिए था। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने मनमानी करते हुए इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा भुगतना स्थानीय ग्रामीणों को पड़ रहा है। इस सड़क निर्माण कार्य के समय यहां के निवासियों द्वारा  बताया जा रहा था। जिस जगह पर सड़क का हिस्सा बह गया। वहा पर डैम स्थित है। जिससे पानी निकासी के लिए पुल का निर्माण कराए जाने की अति आवश्यकता है। लेकिन लोक निर्माण विभाग के एसडीओ और उपयंत्री ने यहां पर सिर्फ दो ढोल पाइप पानी निकासी के लिए लगा दिया। लगातार हुई बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने के साथ पानी निकासी के लिए लगाया गया पाइप में जगह पर्याप्त ना होने के कारण सड़क का हिस्सा इसकी चपेट में आकर बह गया। जिससे इस गांव के निवासियों का आवा गवन लगभग चार-पांच किलोमीटर दूर से घुमाना पड़ रहा है।

Previous Post Next Post