रिपब्लिक न्यूज
शहडोल// देश प्रदेश में कई प्रकार के घटनाएं या कुछ ऐसे जानकारी होते रहते हैं जिससे हमेशा लोग सुर्खियों में बने रहते हैं कई प्रकार की दीवानगी लोगों के जहन में रहता है कोई अपने कर्म प्रधान के क्षेत्र में यादगार हो जाते हैं तो कोई अपने पढ़ाई लिखाई अपने बिजनेस या अपने व्यापार काम के लिए देश प्रदेश के शेर शीर्षक में नाम दर्ज करा कर अपना नाम ऊपर रखते हैं।
फिल्म की दीवानगी का ऐसा भूत चढ़ा कि 160 किलोमीटर दूर अपने जिला को छोड़ दूसरे जिला पहुंच गए तीन नाबालिक छात्रा।
मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित बृजमोहन धाम कॉलोनी से है। मामला जो सामने आया है बताया जा रहा है कि आठवीं में पढ़ने वाली तीन छात्राएं सुबह 7 बजे घर से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित कोचिंग जाने के लिए निकली थीं। जब छात्राएं अपने समय पर वापस घर नहीं पहुंची तो कुछ देर बाद परिजन उनके लापता होने की सूचना लेकर पुलिस थाने पहुंचे। जब छात्राओं के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता लगा कि ऑटो में बैठकर तीनों नाबालिक छात्राओं को रीवा के न्यू बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में शहडोल की बस में बैठते हुए देखा गया था।
रीवा पुलिस जैसे ही शहडोल मुख्यालय के पुलिस प्रशासन से संपर्क किया और उनके मोबाइल नंबरों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा ट्रस किया गया तीनों नाबालिक छात्रा शहडोल जिला के स्क्वायर मॉल की टॉकीज में गदर-2 फिल्म देखते मिलीं तीनों नाबालिक छात्राएं।
रीवा पुलिस प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा जैसे ही पुलिस को जानकारी लगी, तुरंत एक टीम बच्चियों के पीछे भेजी गई।
जब शहडोल पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए पहुंची तो बच्चियां शहडोल के स्क्वायर मॉल टॉकीज में मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अपने साथ वापस लेकर रीवा पहुंची और परिजनों के हवाले कर दिया। बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर-2 अभी हाल ही रिलीज हुई है।
वहीं इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी आराधना तिवारी का कहना है कि रीवा से आई हुई तीन लड़कियां शहडोल में मिली हैं जिन्हें दस्तयाब कर परिजनों और रीवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
छात्राओं ने बताया कि वो कपड़े खरीद कर मूवी देखने लगी।
