Top News

दिया तले अंधेरा की तर्ज पर जिला प्रशासन अधिकारीयों कि हो रही है कार्यवाही।

अवैध उत्खनन भंडारण एवं परिवहन पर की गई कार्यवाही।

मुख्यालय के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में संचालित है बोल्डर पत्थर और मुरूम के अवैध खदान संचालित।

रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक किया जा रहा है अवैध कारोबार परिवहन व्यापार।

संबंधित विभाग के अधिकारी बने हैं अंजान।


शहडोल //  मुख्यालय अंतर्गत जिला प्रशासन अधिकारी कलेक्टर वंदना वैद्य के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी के निर्देशानुसार समयलाल गुप्ता प्रभारी खनिज निरीक्षक जिला शहडोल के द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन भण्डारण की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम जरवाही के बटली घाट में  ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन क्रमांक MP65AA3378 को खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाया गया। मौके से वाहन को जप्त कर थाना बुढार में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। एवं जयसिंहनगर थाना क्षेत्र स्थित गांव में वाहन ट्रैक्टर क्रमांक MP65AA4879 को खनिज मिट्टी के अवैध परिवहन करते पाया गया। मौके से वाहन को जप्त कर थाना जयसिंहनगर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज नियम के तहत अवैध परिवहनकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post Next Post