पत्रकार विकास परिषद संगठन शहडोल के पत्रकारों ने किया जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज एवं उनके परिजनों को फल वितरण।
पत्रकार विकास परिषद संगठन शहडोल जिला ईकाई के सभी पत्रकारों को सिविल सर्जन के साथ विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए बधाई दिए।
आने वाले समय में पत्रकार विकास परिषद संगठन शहडोल जिला ईकाई के द्वारा 12 पंखे भी जिला अस्पताल परिसर को भेंट किया जाएगा।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // सावन माह के पावन पर्व पर हमेशा धार्मिक कार्य पूजा पाठ और दान दीप करने वाले श्रद्धालुओं की कमी नहीं है।
भरत देश में यदापि कहीं भी किसी देश में हो जो व्यक्ति समझते हैं स्वयं इस धर्म कर्म में आगे आते हैं और पूजा पाठ करते है।
ऐसा ही एक योजना पत्रकार विकास परिषद संगठन शहडोल के द्वारा किया गया जिस पर शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के साथ परिजनों को भी फल प्रदान किया गया।
पत्रकार विकास परिषद पत्रकारों का राष्ट्रीय संगठन द्वारा जिला चिकित्सालय मे मरीजों के साथ परिजनों को फल वितरण कर उनका हाल चल जाना कार्यक्रम को आगे बढाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द द्विवेदी द्वारा सभी मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर उनके जल्द स्वास्थ्य होने उनके बीमारी के सम्बन्ध मे जो भी जिला चिकित्सालय परिसर से जो भी सहयोग हो सकेगा उसको पूरा किया जावेगा की बात कही।
आपको बता दे पत्रकार विकास परिषद की इस अनूठी पहल को सभी ने खूब सराहा साथ ही इस पहल को जिले मे प्रथम पत्रकार संगठन की पहल के रूप मे भी लोगों में चर्चा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द द्विवेदी के नेतृत्व मे हुए इस कार्यक्रम मे जहा जिले भर के पत्रकार मौजूद रहे तो वही जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन ने भी अपनी प्रमुखता दिखाते हुए बढ चढ कर कार्यक्रम मे सहभागिता निभाते हुए सभी मरीजों से किसी भी प्रकार की कोई कष्ट को पत्रकारों से साझा ना करने की बात कही।
संगठन के इस अनूठी पहल और पत्रकारों को अपने क्षेत्र की जनता के प्रति लगाव की तारीफ करते हुए सिविल सर्जन डॉ जी एस परिहार ने कहा मेरी जानकारी मे जिले मे प्रथम संगठन है जो अपने जनता के प्रति समर्पित होकर उनके हितार्थ के लिये सोच रहा है।
यदि ऐसे ही लगातार आप सभी पत्रकार जनता के प्रति सभी जागरूक हो चले तो निश्चित ही इस शहर का कायाकल्प होना तय है मेरी तरफ से आप सभी को इस अनूठी पहल के लिए आभार व सभी पत्रकार साथियों को साधुवाद कार्यक्रम के आखिर मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला चिकित्सालय शहडोल के मरीजों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए 12 पंखे दान करने का वादा किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष द्विवेदी प्रदेश सचिव जुनैद खान संभागीय अध्यक्ष गोपालदास बंसल संभागीय सचिव संजय गर्ग, जिला अध्यक्ष नीलेश द्विवेदी, नरेश वर्मा, श्यामदास मानिकपुरी, रावेन्द्र मिश्रा, हसन खान, निशांत गर्ग, शकील खान, सौरभ तिवारी, विश्व भूषण पाण्डेय, सुरेन्द्र नामदेव, क्रिस्टी अब्राहम वीरेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, गणेश केवट, विवेक पाण्डेय, अजय केवट, दीपक केवट सहित समस्त संगठन के पत्रकार साथियों की उपस्थित रही।
