जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक ने शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण।
विद्यालय मे पदस्थ शिक्षकों को समय सीमा तक विद्यालय में उपस्थित रहने के दिए गए निर्देश।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // मुख्यालय जिला के नए जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम के पदस्थ अधिकारी नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शहडोल अमरनाथ सिंह के द्वारा स्कूलों का भ्रमण कर शैक्षणिक स्तर में सुधार कराया जा सके। इस लिए जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक के द्वारा बीते दिनों मुख्यालय के आस पास के शासकीय माध्यमिक विद्यालय नई बस्ती शहडोल प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती शहडोल एवं माध्यमिक शाला बिचारपुर के शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किए। जिस पर सभी विद्यालय संचालित पाई गई। विधालयो में पदस्थ सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित पाए गए। माध्यमिक शाला बिचारपुर में एक शिक्षिका लंबे समय से लगातार अनुपस्थित पाई गई जिनके विरुद्ध कार्यवाही एवं वेतन बंद करने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोहागपुर को सूचित किया गया है। निरीक्षण के दौरान शालाओं में उपस्थित छात्र संख्या एवं कक्षा में प्रवेशित छात्रों की संख्या बहुत कम पाई गई। जिस पर डीपीसी द्वारा संबंधी जनों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि यदि दो-तीन दिनों के अंदर छात्रों की संख्या उपस्थिति और प्रवेश की संख्या में सुधार नहीं होता है तो संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विद्यालयों में खरीदी गई सामग्रियों पर नहीं गया जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक अधिकारी का ध्यान।
जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में राज्य शासन के द्वारा भेजी गई राशियों का नहीं खरीदा गया गुणवत्ता युक्त सामग्री,
कई विद्यालयों में अभी भी खरीदी सामग्री से वंचित,
प्री प्राइमरी विद्यालयों के खरीदी में की गई महा घोटाला जिस पर जयसिंहनगर के कई विद्यालय आज भी खेल सामग्री के साथ-साथ कई सुविधाओं से है वंचित।
मुख्यालय अंतर्गत विद्यालयों के अलावा जिला के अंतिम क्षेत्रों में संचालित शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया जाए तो साफ हो जाएगा साहब साफ जिला के किस विद्यालय में खेल सामग्री के साथ साथ क्या क्या कमी है विद्यालय परिसर में।
