टेबल टेनिस खिलाड़ी राजकुमार मिश्रा ने लहराया जीत का परचम
खेल हमारे जीवन का अद्भुत और अभिन्न अंग- ।
अपर कलेक्टर
अपर कलेक्टर ने खिलाड़ी राजकुमार मिश्रा को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
खिलाड़ी राजकुमार मिश्रा ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश में अर्जित किया प्रथम स्थान।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // मुख्यालय अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा खेल हमारे जीवन का अद्भुत और अभिन्न अंग है। जीवन की सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक है। स्वस्थ जीवन और परस्पर स्वस्थ संबंधों के लिए खेलों का बहुत महत्व है।
हमारे खिलाड़ियों ने चमत्कार किया है। खेल हमारे जीवन में काफी महत्व रखते है। यह मनुष्य के लिए काफी लाभदायक होते है। यह व्यक्ति का सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करते बल्कि उसे स्वस्थ भी बनाते है। उक्त बाते अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में टेनिस टेबल खिलाड़ी राजकुमार मिश्रा को टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर उन्हें ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा। इस दौरान टेबल टेनिस खिलाड़ी श्री राजकुमार मिश्रा को अपर कलेक्टर ने शुभकामनाएं दी।
अपर कलेक्टर ने कहा कि राजकुमार मिश्रा 10 वर्ष की उम्र में जब टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित कर सकते हैं तो बाकी खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं है। खिलाड़ी खेल भावना से खेल खेलें और जीत हासिल करें। इस दौरान अपर कलेक्टर ने टेबल टेनिस खिलाड़ी राजकुमार मिश्रा से टेबल टेनिस गेम के संबंध में चर्चा की तथा प्रतियोगिता के संबंध में चर्चाएं भी की। इस दौरान खिलाड़ी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर वह बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे कि वह मेहनत करेंगे तथा ऐसे ही जीत अर्जित करने हेतु प्रयास करेंगे।
अपर कलेक्टर को कोच पूरण प्रताप सिंह ने बताया कि इंदौर में ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें शहडोल जिले की ओर से टेबल टेनिस खिलाड़ी राजकुमार मिश्रा प्रतिनिधित्व कर रहे थे तथा उन्होंने खेल पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित कर जिले का नाम प्रदेश में गौरवान्वित किया यह बहुत ही हर्ष की बात है।
इस दौरान खेल और युवा कल्याण विभाग शहडोल के श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक युवा कोऑर्डिनेटर सोहागपुर श्री अजय कुमार सोंधिया एवं ब्लॉक युवा कोऑर्डिनेटर गोहपारू श्री दयानंद सोंधिया सहित खेल से जुड़े अन्य लोग उपस्थित थे।
