Top News

आई ए एस लाबी नहीं आया काम, साथी ठेकेदार सहित दोनों पर हुआ मामला दर्ज।

पूर्व भाजपा विधायक पति आई ए एस अफसर के ऊपर मामला हुआ दर्ज।

लाबी नहीं आया काम अधिकारी लेबल की।

पेट्रोल पंप संचालक ने लगाया आरोप।

ठेकेदार के साथ मिलकर धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज।

आईएएस अधिकारी और ठेकेदार 



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल //मुख्यालय जिला के दुसरे विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक रहीं प्रमिला सिंह के पति आईएएस अमर पाल सिंह और साथी ठेकेदार तरुणेन्द्र शर्मा निवासी शहडोल के खिलाफ जयसिंहनगर थाना में दर्ज किया गया मामला।

जिस पर धोखा धडी की धारा- 419, 420, 467, 468, 471, 406 और 120बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी मामला फरियादी पेट्रोल पंप संचालिका खुशबू वर्मा पिता सुरेंद्र कुमार वर्मा निवासी जोडौरी थाना बैकुंठपुर जिला रीवा की शिकायत पर जांच के बाद दोनों के खिलाफ जयसिंहनगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

चुनावी समय चल रहा है और पूर्ण विधायक जो कि उसी क्षेत्र के रहे और उन्हीं के क्षेत्र में उनके पति के खिलाफ जयसिंहनगर थाना शहडोल जिला में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने से विरोधियों को उन पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।

शिकायतकर्ता खुशबू वर्मा पिता सुरेंद्र वर्मा निवासी 13-239 जोडौरी थाना बैकुंठपुर जिला रीवा द्वारा प्रस्तुत शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रार्थिया ग्राम खुशरवाह तहसील व थाना जयसिंहनगर में स्टेट हाइवे से लगा पेट्रोल पंप की असली मालिक और भारत पेट्रोलियम के अधिकृत डीलर हैं। 

पेट्रोल पंप एलाट होने पर संचालन को निर्माण कार्य करवाने वाले ठेकेदार की आवश्यकता थी। प्रार्थिया के परिचित जिला उमरिया के पुर्व कलेक्टर रहें आईएएस अधिकारी अमरपाल सिंह निवासी शहडोल ने प्रार्थिया को विश्वास दिलाया कि जयसिंहनगर क्षेत्र में मेरी पत्नी विधायक थी तथा मेरा निवास शहडोल में है। पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य मेरे आदमी कर देंगे आप पैसे की व्यवस्था कर मुझे दे दें।

प्रार्थिया ने विश्वास पर पुर्व कलेक्टर अमरपाल सिंह को पंप के निर्माण के लिए राशि दे दी थी, जिसके बाद आईएएस ने तरुणेन्द्र शर्मा निवासी शहडोल और मुझे भोपाल बुलाया। साथ ही कहा कि तरुणेन्द्र शर्मा पेट्रोल पंप का निर्माण कर आपको पेट्रोल पंप दे देगा राशि मुझे दे दो। 

प्रार्थिया ने पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए राशि अमरपाल सिंह को दे दी। अमरपाल सिंह ने प्रार्थिया के लिए एलाट हुए पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए कार्य तरुणेन्द्र शर्मा को दिया था। महिला ने आरोप लगाया है कि इन व्यक्ति द्वारा आईएएस सिंह के साथ मिलकर मेरे साथ धोखाधड़ी कर पेट्रोल पंप हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। 

साथ में मेरे नाम पर लाखों का पेट्रोल कंपनी से लेकर व्यापार किया जा रहा है। मेरे पेट्रोल पंप मांगने पर मुझे धमकी दी जा रही है।

Previous Post Next Post