रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला के जैतपुर थाना अंतर्गत गांव में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है यहां एक नाबालिग युवक और एक युवती एक साथ फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर लिए।
जैतपुर थाना पुलिस के अनुसार यह गांव के समीप रहने वाली कुनुक नदी के किनारे दोनों ने पेड़ पर फांसी लगाकर मौत को गले लगाया दोनों नाबालिगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह कह पाना अभी मुश्किल है पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को अभी फांसी के फंदे से झूला रहा था दोनों के शव को अभी तक उतारा भी नहीं है पुलिस के आला अफसरों ने शहडोल से एफ एस एल फॉरेंसिक जांच की टीम समेत अन्य अधिकारियों को मौके के लिए रवाना किया है ।
वही ग्रामीणों को कहना है दोनों साथ में घर से निकले थे ग्रामीणों ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों साथ में निकले थे लड़की पढ़ती थी वही लड़के ने पढ़ाई छोड़ दिया था मौत का असली कारण अभी तक पता नहीं चला है मौके पर पुलिस परिजनों समेत ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है जिसके बाद दोनों की मौत का राज खुलेगा।
पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत किस कारण हुआ इसकी जानकारी दी जा सकती है।
