संदिग्ध अवस्था मे महिला का घर मे मिला शव।
महिला का है सिर मुड़ी लाश।
महिला के चेहरे पर आंख, कान, नाक भी नहीं है।
महिला की मौत पुलिस के लिए बनी है रहस्यमय।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय अंतर्गत जिला के अंतिम छोर में छत्तीसगढ़ बॉर्डर के समीप जैतपुर थाना क्षेत्र के झींक बिजुरी चौकी अन्तर्गत ग्राम खम्हरिया के पटपरहा टोला में महिला घर पर अकेले रह रही थी महिला का संदिग्ध अवस्था मे शव मिला है। जिस बुजुर्ग महिला का शव मिला है उसके सिर में बाल नहीं है। गले के ऊपर चेहरे वाले हिस्से में आंख, कान, नाक और मुंह भी नहीं बचा है। बुजुर्ग महिला का शव शहडोल पुलिस के लिए रहस्य बन गया है।
जैतपुर थाना क्षेत्र के झींक बिजुरी चौकी अंतर्गत खम्हरिया पंचायत के पटपरहा टोला में रहने वाली 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला जूनी बाई गोंड की
जो कि घर पर अकेली रहती थी ,उसका एक दिन पुरानी घर पर संदिग्ध अवस्था मे शव मिला है। महिला का जो शव मिला है वह विभत्स है। गले के ऊपर कोई हिस्सा नहीं बचा है। महिला के सिर में बाल नहीं है। गले के ऊपर चमड़ी नहीं है। आंख, कान, नाक और मुंह गायब हैं। जो बाल काटे हैं वह सिर के पास ही पड़े हैं। सिर के अलावा महिला के किसी शरीर के दूसरे हिस्से पर चोंट के कोई निशान नहीं हैं। महिला जिस स्थान पर सोती है उस खाट के नीचे ही उसका शव पड़ा मिला है। खाट में जो मच्छरदानी लगी है वह भी अस्त व्यस्त है। बिस्तर पर टार्च और अन्य कपड़े पड़े हैं। लाश के समीप ही कटी हुई घांस और लोटा भी पड़ा है। मामले की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर दरशिला चौकी पुलिस पहुंच गई।
चौकी प्रभारी के द्वारा तत्काल मामले की सूचना जैतपुर थाना को दी गई। जैतपुर पुलिस ने जैसे ही घटना की जानकारी जिला प्रशासन के आला अफसरों को दी तो एसपी, एएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बुजुर्ग महिला का शव शहडोल पुलिस के लिए सहस्य बन गई है।
वहीं जब पुलिस से इस बारे में बात कि गई तो उन्होंने जॉच उपरान्त कुछ भी कहने की बात कही।
