Top News

सीलिंग पीड़ित किसानों ने लगाई गुहार अब तो हमारी जीवनदायिनी भूमि हमें दे दो सरकार।

सीलिंग भूमि स्वामी किसानों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से लगाई गुहार अब तो हमारी जीवनदायिनी भूमि हमें दे दो सरकार हमने तो घर के रखे गिरवी जेवर बर्तन के साथ जीवन अपना ध्यान रखा पूरा सारा और लिए मंगलसूत्र का भी सहारा।

पूर्व में राजाओं के सरकार हुआ करते थे जब लिए यह भूमि जीवन जीने के लिए सहारा।



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // मुख्यालय लालपुर हवाई अड्डे पर प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन हुआ था। जोकि देश के प्रधानमंत्री का आगमन दिनांक 27 जून 2023 को होना सुनिश्चित हुआ है।

प्रधानमंत्री सभी क्षेत्रों से आने वाले जनता जनार्दन को संबोधित करने के पश्चात जिला के बुढार जनपद पंचायत ग्राम पंचायत पकरिया में आदिवासी बैगा परिवार के घर उन्हीं के साथ भोजन भी करेंगे।


इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा का मुआयना करने के  लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान    का आगमन हुआ था। 


मुख्यमंत्री के इसी दौरे को देखते हुए सीलिंग पीड़ित भूमि स्वामी किसानों ने मुख्यमंत्री से सीलिंग मुक्त कराने के लिए मुलाकात करने का प्रयास किए जिस पर शहडोल जिले के ग्राम पंचायत धमनी कला से करीबन 100 लोगों की संख्या में लालपुर हवाई अड्डा पहुंचे। और भी क्षेत्रों से सीलिंग की भूमि से पीड़ित किसान लालपुर हवाई अड्डा पहुंचे जो कि ग्राम पंचायत सारंगपुर, खैरहा और अरझुला,छिरहटी, बुढार के साथ साथ कुछ मुख्यालय सोहागपुर के सीलिंग पीड़ित भूमि स्वामी किसानों ने भी लालपुर हवाई अड्डा पर दस्तक दी लगभग 500 की संख्या में सीलिंग पीड़ित किसान प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे अपने जीवन दायनी भूमि पाने के लिए।


सूत्रों के हवाले से यह खबर भी सामने आई है अगर सीलिंग पीड़ित किसानों की भूमि सीलिंग से मुक्त नहीं करती है सरकार तो आने वाले दिन में उग्र आंदोलन के साथ साथ आने वाले समय के चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।

Previous Post Next Post