माननीय प्रधानमंत्री का हो रहा दूसरा आगमन शहडोल।
प्रदेश की जनता को वितरण करेंगे आयुष्मान कार्ड।
मुख्यालय अंतर्गत जिला के लालपुर हवाई अड्डा मैदान में क्षेत्र से आने वाले सभी विशाल जनसभा को संबोधित करने के पश्चात जिला के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पकरिया में आदिवासी समाज के घर करेंगे भोजन, स्थानीय उपस्थित सभी जनों से रूबरू होकर आम के पेड़ छांव के नीचे चर्चा भी करेंगे।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // देश के मुखिया माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जिला अंतर्गत लालपुर के हवाई अड्डा मैदान में अब एक जुलाई को पहुंचेंगे और जिले के अलावा आस पास से आने वाले सभी क्षेत्रों के जन समुदाय को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शासन प्रशासन तैयारियो को अंतिम रूप देने में लगे हुए है प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम लालपुर ग्राम पंचायत के हवाई अड्डा मैदान में होगा जहां से प्रधानमंत्री एक विशाल जन सभा को संबोधित करेगे तत्पश्चात पूरे प्रदेश में आयुष्मान कार्ड का वितरण एवं सिकल सेल एनीमिया 2047 का भी लांच करेगे।
प्रधानमंत्री शहडोल जिला के लालपुर हवाई अड्डा मैदान से पकरिया ग्राम जाएंगे जिसकी लगभग 6 किमी दूरी को देखते हुए सड़क के दोनो तरफ से बेरीकेट किया गया है, पकरिया ग्राम में आम के पेड़ छाव के नीचे जनजातीय समुदाय से चर्चा कर लखपति दीदी एवं फुटबॉल खिलाड़ियों से बात करने के बाद आदिवासी समाज के घर भोजन का कार्यक्रम भी रखा गया है।
प्रधानमंत्री पूरे तीन घंटे का समय शहडोल जिले के क्षेत्र में बितायेंगे, पकरिया ग्राम में कार्यक्रम के समय अनुसार मौसम अपना करवट बदलता है और अगर बर्षा होती है बरसात के मौसम को देखते हुए वहीं बगल में ही डोम पंडाल बनाया गया है स्थानीय जनता से चर्चा करने के लिए।
सुरक्षा की बात की जाए तो लगभग चार हज़ार की संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ 15 की संख्या में आई पी एस स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा की कमान संभाल रहे है।
मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के देखरेख में हो रही प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल की तैयारी।
सुरक्षा के दृष्टि को नज़र रखते हुऐ पकरिया एवं लालपुर ग्राम पंचायत दोनों क्षेत्र को एसपीजी ने अपने देखरेख में ले लिया है।
