Top News

बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में राष्ट्रपति का हुआ आगवन।

 शहडोल जिले के बुढार तहसील के ग्राम पंचायत लालपुर में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस 15 नवम्बर पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस गरिमामई कार्यक्रम  में महामहिम राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू कि उपस्थिति गरिमामय रहा।



 राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के भव्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य है कि महामहिम राष्ट्रपति पहली बार मध्यप्रदेश के प्रवास पर वह शहडोल संभाग में आ रही है, हम उनका शहडोल में भव्य स्वागत करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक, अभूतपूर्व एवं गरिमामयी स्वरूप प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति का जनजातीय परंपराओं के अनुसार स्वागत किया जाएगा जिसकी तैयारियां सुनिश्चित किया गया है ।


महामहिम राष्ट्रपति ने शहडोल में किया राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का शुभारंभ

पेसा एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करें- महामहिम राष्ट्रपति

आदिवासी समुदाय के वीरों और शहीदों ने देश का गौरव बढाया है- महामहिम राष्ट्रपति

मध्यप्रदेश में जनजातियों के विकास और कल्याण के सराहनीय प्रयास किए जा रहे है- महामहिम राष्ट्रपति

मध्यप्रदेश बहुरंगी जनजातीय संस्कृति का हृदय प्रदेश है- राज्यपाल  पटेल

पेसा एक्ट के प्रचार-प्रसार के लिए 20 नवम्बर से चलेगा विशेष अभियान- मुख्यमंत्री।

रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // आज 15 नवम्बर 2022 इस अवसर में शहडोल के लालपुर में भगवा बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया।


 समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया। समारोह में महामहिम राष्ट्रपति का परंपरागत लोक नृत्यों पुष्प, मालाओं तथा जनजातीय पगंड़ी एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। समारोह में महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि पेसा एक्ट का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करें, इससे जनजातीय समाज को विकास के नए अवसर और अधिकार मिलेंगे, ग्राम सभा के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, जल प्रबंधन जैसे कार्य हो सकेंगे यह कानून आदिवासियों की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में भी मददगार साबित होगा। महामहिम राष्ट्रपति ने समारोह में पेसा एक्ट की नवीन पुस्तिका तथा सबका स्वास्थ्य पुस्तिका का विमोचन किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा जनजातीय विद्यार्थियों से भेंट की।

      महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की जनजातियों के कल्याण की योजनाओं को बहुत प्रभावी तरीके से लागू किया है। प्रदेश में जनजातियों के कल्याण के सराहनीय प्रयास किए जा रहे है। मध्यप्रदेश में रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, टंट्या भील, भगवान बिरसा मुंडा जैसे आदिवासी वीरों और जन नायकों का सम्मान करके जनजातियों को गौरवान्वित किया है इसके लिए मै राज्यपाल और मुख्यमंत्री को बधाई देती हूं।

       महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि मैने आज भगवान बिरसा मुंडा की जन्म भूमि को प्रणाम करके तथा जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होकर प्रसन्नता का अनुभव किया है। इस समारोह में उपस्थित अपार जन समुदाय, आप सबके विशेष स्नेह का प्रतीक है, इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण करके लाखों लोगों को इससे जोडने का सराहनीय प्रयास किया गया है। मध्यप्रदेश मालवा, बुंदेलखंड, महाकौशल सहित पूरे प्रदेश की संस्कृति का समावेश जनजातीय संस्कृति में है। प्रदेश में मेडिकल तथा इंजीनियरिंग की पढाई की सुविधा हिंदी में देकर सराहनीय कार्य किया गया है।

 एक जिला एक उत्पाद योजना तथा स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के माध्यम से भी अच्छा कार्य किया जा रहा है। 

    महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासियों का बैगा समुदाय जडी बुटियों की चिकित्सा में प्रवीण है इस समुदाय ने कई असाध्य लोगो का उपचार किया है उनके उपचार पद्वति को संरक्षित किया जाएगा। केन्द्र सरकार एकलव्य विद्यालयों की संख्या में तेजी से वृद्धि करके आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर दे रही है। 

     समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश बहुरंगी जनजातीय संस्कृति का प्रदेश है। मध्यप्रदेश में देश की प्रथम जनजातीय राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए हमें गौरव का अनुभव हो रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने हमारा देश, हमारा राज्य का नारा बुलंद किया था स्वराज की इस परिकल्पना को पेसा एक्ट के माध्यम से पूरा किया जाएगा। 

   समारोह में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते तथा जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज शहडोल की पावन भूमि में देश के किसी भी राष्ट्रपति का प्रथम आगमन हुआ है यह हम सबके लिए ऐतिहासिक दिन है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का दिन है। मुख्यमंत्री ने पेसा एक्ट के नवीन प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट के प्रचार-प्रसार के लिए 20 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। आज का दिन नवीन पेसा एक्ट को लागू करने का ऐतिहासिक दिन है। आपने देश के सर्वाेच्च पद पर पहुंचकर जनजातियों का गौरव बढाया है।

 दुख भरा रहा सफर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह कार्यक्रम संपन्न।

दुःख के सागर में डुब गया परिवार बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर किसी ने भी नहीं जताया समवेदना ।

 देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किसी भी मंत्री सांसद विधायक ने नहीं प्रगट किया दुख गौरव दिवस समारोह में शामिल होने आ रहें थे आदिवासी समुदाय । जो अज्ञात कारणों से पलट गया बस जो आदिवासी जनसमूह के व्यक्तियों से भरा हुआ था।

 बस पलटने का चित्र।


   जबकि इनकी रहीं समारोह में उपस्थित।

केंद्रीय और राज्य सरकार मंत्रिमंडल से शामिल होने आए वन मंत्री कुंवर विजय शाह, जनजातीय  मंत्री सुश्री मीना सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  बिसाहू लाल सिंह, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  रामखेलावन पटेल, सासंद बी.डी. शर्मा, हिमाद्री सिंह, रीति पाठक,  सुमेर सिंह पटेल, विधायकगण जयसिंह मरावी,  मनीषा सिंह,  शरद कोल, श्री कुंवर सिंह टेकाम,  शिव नारायण सिंह, शरदेंदु तिवारी, अध्यक्ष महिला वित्त विकास  अमिता चपरा,कमिश्नर राजीव शर्मा, एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा तथा गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण सहित प्रदेश भर से आए अपार जनजातीय समुदाय उपस्थित रहा।

Previous Post Next Post