अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शहडोल में हुआ ऐतिहासिक छात्र सम्मेलन।
छात्र शक्ति संगम जिले के 3800 विद्यार्थियों का हुआ संगम।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ईकाई के द्वारा जिला छात्र सम्मेलन। छात्रशक्ति संगम का हुआ सफल आयोजन ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिखाया छात्र छात्रा एकता संगठन छात्राओं के अच्छे शिक्षा और भविष्य की रखीं नींव।
विद्यार्थी परिषद जिला शहडोल के द्वारा आयोजित किया गया सम्मेलन जिसका कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रांत अध्यक्ष डॉ संदीप खरे ,प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता , स्वागत समिति अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ,जिला प्रमुख कृष्णम चतुर्वेदी , जिला संयोजक सौरभ द्विवेदी , विभाग छात्रा प्रमुख आस्था तिवारी , नगर मंत्री शिवम वर्मा उपस्थित रहें. प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए गए छात्रहित व राष्ट्रहित के कार्यों के बारे में संबोधित किया गया, छात्र सम्मेलन के उद्देश्य की भूमिका जिला संयोजक सौरभ द्विवेदी द्वारा रखा गया ।
इसके पश्चात विशाल शोभा यात्रा के माध्यम से शहडोल नगर के प्रमुख चौक चौराहे से होते हुए शहडोल की हृदय स्थल गांधी चौक में समाप्त हुआ। नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने जगह - जगह स्वागत किया छात्र सम्मेलन छात्र शक्ति संगम के अंत में गांधी चौक में छात्र नेताओं के द्वारा राष्ट्रीय परिदृश्य में चल रहे समसामयिक विषयों पर छात्र समुदाय को संबोधित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से विभाग संयोजक रविराज साहू , प्रांत कार्यकारणी सदस्य व विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी , प्रांत कार्यकारणी सदस्य सुबोधिनी शुक्ला रहे।
विशेष रूप से भाग संयोजक नवनीत शर्मा रहें। मंच संचालन कार्यालय मंत्री अनुज तिवारी ने किया, इस छात्र सम्मेलन में शहडोल जिले में शैक्षणिक परिवेश व परिदृश्य में प्रस्तावित स्वीकृत किया गया है।

