सरपंच सचिव एवं संबंधित अधिकारियों के मिलीं भगत से शासकीय राशि का दुरूपयोग।
15 लाख की पुलिया पहली ही बारिश में बही, भ्रष्टाचार के दावों की खुली पोल।
सरपंच सचिव की मिलीभगत से ठेकेदारी प्रथा में ग्राम पंचायत में किया गया निर्माण कार्य।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय मध्य प्रदेश शासन के द्वारा विकास की गंगा बहाने के एवरेज में गांव गांव शहर शहर योजनाओं का संचालन बखूबी किया जा रहा लेकिन इनके शासकीय नुमाइंदे और जनप्रतिनिधि शासन के राशि का जमकर कर रहे दुरुपयोग।
जिला अनूपपुर के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खेतगांव से विकास के सरकारी दावों की पोल खोलती हुई एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। खेतगांव के भाटी टोला में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया पहली ही बारिश का थपेड़ा सहन न कर सकी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सरपंच, सचिव और वेंडर पर साठगांठ का आरोप।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर गुणवत्ता से समझौता किया गया है। आरोप है कि इस भ्रष्टाचार में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और वेंडर सिराज अहमद का मुख्य रोल है। ग्रामीणों का दावा है कि वेंडर सिराज अहमद ने पुष्पराजगढ़ की कई अन्य पंचायतों में भी अपना वर्चस्व बना रखा है और धड़ल्ले से घटिया निर्माण कार्य कराकर भ्रष्टाचार का खेल खेल रहा है।
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
इतने बड़े पैमाने पर हो रही गड़बड़ी के बावजूद शासन और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से क्षेत्र में भारी जनआक्रोश है।
ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वेंडर सिराज अहमद, सरपंच और सचिव के खिलाफ तत्काल जांच बैठाकर कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि दोषी वेंडर को ब्लैकलिस्ट किया जाए ताकि भविष्य में होने वाले विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ बन सकें।