Top News

अज्ञात शव का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार नंदी गौ सेवा धाम की टीम ने निभाया मानवता का धर्म।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला में मानवता के लिए एक ऐसा संदेश मानव जीवन में जनहित में जिसके लिए सभी उन मानव सेवा करने वाले को नमन 

अज्ञात शव का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार कर पार्षद सिल्लू रजक एवं नंदी गौ सेवा धाम की टीम ने निभाया मानवता का धर्म

बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव रखा हुआ था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी, लेकिन मृत्यु के बाद उनके किसी परिजन या पहचान की जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस द्वारा आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद भी जब कोई परिजन सामने नहीं आया, तब मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी श्री रंजीत बसाक जी को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पार्षद सिल्लू रजक जी एवं नंदी गौ सेवा धाम की टीम ने मानवता का परिचय देते हुए अज्ञात व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। टीम द्वारा शव को सम्मानपूर्वक ले जाकर रेडियो स्टेशन के सामने स्थित श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान एवं सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया।

इस सेवा कार्य में, नंदी गौ सेवा धाम से विकास जोतवानी , अमन यादव ज्ञानेश्वर केवट निसु सेन का सहयोग रहा।

हमारा प्रयास है कि कोई भी इंसान, चाहे वह किसी का अपना हो या अज्ञात, अंतिम समय में सम्मान और गरिमा से वंचित न रहे।

मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। 

नंदी गौ सेवा धाम, शहडोल।

Previous Post Next Post