Top News

सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर सेवा संकल्प बाइक यात्रा।

सेवा, समर्पण और जनकल्याण के लिए संकल्प अभियान।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम अमझोर एवं मसीरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘वाराणसी से वड़नगर सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ पहुंचने पर विधायक शरद कोल ब्यौहारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजोल सिंह, एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर शिवानी जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया तथा विधायक ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे इन ऊर्जावान युवा साथियों का उत्साह एवं समर्पण निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। 

यह यात्रा केवल एक अभियान नहीं, संपूर्ण देश को विकसित और विकासशील देशों में बल्कि समाज में सेवा, सहभागिता और जनजागरण की भावना को सशक्त करने का सार्थक प्रयास है।

सेवा संकल्प अभियान देश प्रदेश के साथ साथ समाज हित में कार्य सेवा भाव में सब का सहभागिता जनजागरण निभाना हमारी जिम्मेदारी है।

Previous Post Next Post