Top News

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) जैतपुर में ‘चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन किया।

स्कूली विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 को साकार करने हेतु चित्रकला के माध्यम से दिया प्रतिभा का परिचय।

सेवा संकल्प अभियान के तहत ईएमआरएस जैतपुर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया प्रतियोगिता में भाग, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का किया गया सम्मान।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) जैतपुर में ‘चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्कूली विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 को साकार करने हेतु चित्रकला के माध्यम से प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिन सेठिया, प्रभात त्रिपाठी, विकास मिश्रा, अनिल भारती एवं अमन तिवारी उपस्थित रहे। 

अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों के द्वारा किए गए कार्य एवं प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया।

Previous Post Next Post