Top News

युवा कांग्रेस ने मांगे इस्तीफा

प्रमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गांधी चौक पर पुतला दहन।

शहडोल। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस शहडोल ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में दिनांक 8/10/2026 को नगर के गांधी चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और ज्ञानेश कुमार के स्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, राजेश सोंधिया,अभिषेक शुक्ला ,सनी खान, इकराम अली,प्रभात शुक्ला, मुशरान खान ,सत्यम कुशवाहा, सत्यम प्रजापती,इमरान खान एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post Next Post