Top News

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरहा को मिला एमबीबीएस डॉक्टर एवं नर्स विभाग से हुई नियुक्ति।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला एमबीबीएस डॉक्टर, एवं नर्स की भी हुई नियुक्ति।

वर्षों से डॉक्टर की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग ने किए पदस्थ।

एक वर्ष के अनुबंध पर डॉक्टर हार्दिक तिवारी स्टाफ नर्स नमिता प्रजापति की हुई नियुक्ति।

अभी भी स्वास्थ्य केंद्र में स्वीपर एवं एंबुलेंस की सुविधा का इंतजार।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला के ग्राम पंचायत खैरहा के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब देखने को मिला। ग्रामीणों की समस्याओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शहडोल जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा खैरहा के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही एक स्टाफ नर्स की नियुक्ति भी की गई है, जिससे खैरहा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

एक वर्ष के अनुबंध पर एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति।

स्वास्थ्य विभाग शहडोल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरहा के लिए एमबीबीएस डॉक्टर हार्दिक तिवारी (2020 बैच) की एक वर्ष के अनुबंध आधार पर नियुक्ति की गई है। निर्धारित समयानुसार डॉक्टर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। डॉक्टर की नियुक्ति से क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से ग्रामीणों में खुशी की बात यह है कि शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरहा में लंबे समय से डॉक्टर की कमी बनी हुई थी। इसके कारण खैरहा सहित आसपास के कई गांवों के मरीजों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। 

अब एमबीबीएस डॉक्टर हार्दिक तिवारी की नियुक्ति होने से ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की उपलब्धता से आम नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को समय पर उपचार मिलने में सहूलियत होगी। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का स्वागत किया है।

स्टाफ नर्स की भी हुई नियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरहा में डॉक्टर के साथ-साथ स्टाफ नर्स नमिता प्रजापति की नियुक्ति भी हुई है। वहीं इससे स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की उपलब्धता से क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

वहीं स्थानीय लोगों को अभी भी दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का इंतजार।हालांकि डॉक्टर और स्टाफ नर्स की नियुक्ति से ग्रामीणों को राहत मिली है, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरहा में अभी भी स्वीपर एवं एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से समस्या बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टर और स्टाफ नर्स की कमी को पूरा करने के लिए पहल की गई है, उसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वीपर की नियुक्ति और एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

एंबुलेंस नहीं होने के कारण आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो सकती है, वहीं सफाई व्यवस्था के लिए भी स्वीपर की आवश्यकता है।

ग्रामीणों की मांग बाकी सुविधाएं भी जल्द हों उपलब्ध खैरहा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग शहडोल से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की नियुक्ति के बाद अब स्वीपर और एंबुलेंस की सुविधा भी जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सके।

खैरहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर हार्दिक तिवारी एवं स्टाफ नर्स नमिता प्रजापति की नियुक्ति ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग शेष सुविधाओं को भी जल्द पूरा करेगा, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो सकेंगी।

खबर का असर ग्रामीणों की आवाज पहुंची प्रशासन तक, अब बाकी सुविधाओं का इंतजार।

Previous Post Next Post