नौवीं कक्षा में अध्यनरत छात्र के साथ मारपीट की गई।
प्रबंधन के द्वारा परिजनों को जानकारी नही दी गई।
संबंधित संस्था के प्राचार्य ने बारिष्ट अधिकारियों से छुपाए घटना की जानकारी।
रिपब्लिक न्यूज।।
मध्यप्रदेश शहडोल मुख्यालय जिला के सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्री में संचालित शासकीय गुरूकुलम एकलव्य आदर्श आवासीय छात्रावास परिसर में कक्षा नौवीं के अध्यनरत एक छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई। जिससे छात्र के आँख और चेहरा दोनों जगहों में पास काफी गहरी चोट आई है।
यह घटना गुरुवार शाम की बताईं जा रही है, और इस घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी नही दी गई।
शुक्रवार को जब पीड़ित छात्र के पिता जिला अंतर्गत बुढार विकास खण्ड के ग्राम खामीडोल निवासी छात्र के पिता अपने निजी कार्य से शहडोल से लौटते समय बच्चे से मिलने पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी लगी। उन्होंने बताया कि छात्रावास मे ही रहने वाले कक्षा दसवीं के अध्यनरत एक छात्र ने उनके पुत्र के साथ बुरी तरह मारपीट की है।
पिता ने कहा उसके शरीर के अन्य हिस्सों के साथ-साथ आंख के पास गहरी चोट आई है। संस्था प्राचार्य श्रद्धानंद दुबे और छात्रावास अधीक्षक में से किसी ने भी उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं दी। जब वह शुक्रवार को बेटे से मिलने गए तब उससे मिलने भी नहीं दे रहे थे। काफी बहानेबाजी भी की जा रहा था, वह लोग नहीं चाहते थे कि इस मारपीट की घटना की जानकारी उन्हें लगे और मामला छात्रावास से बाहर आए।
पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि इस घटना की शिकायत कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक से की है। उनसे अतिआवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन किया है छात्र के पिता ने आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों की समस्त जिम्मेदारी प्राचार्य एवं छात्रावास अधीक्षक की होती है। वह इस मामले से बेपरवाह है। यदि किसी छात्र के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?
घटना के संबंध में जब प्राचार्य श्रद्धानंद दुबे और संबंधित छात्रावास अधीक्षक से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बिना जवाब दिये कहा कि वह इस मामले को संबंधित विभाग के अधिकारी देख रहे हैं और मिलने से मना कर दिये।