मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सोहागपुर में 18 सितंबर को आयोजित होंगे जनविश्वास शिविर।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला में हो रहे प्रदेश शासन के द्वारा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 का आयोजन 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है। अभियान की मुख्य अवधारणा ‘जनविश्वास, जनकल्याण’ है। अभियान के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं अनुश्रवण के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग तथा लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय सुनिश्चित किया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत अमरहा, कर्कटी, खैरहा, छतवाई एवं धुरवार क्लस्टरों में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अमरहा क्लस्टर का शिविर अमरहा ग्राम पंचायत भवन में आयोजित होगा। इसमें अमरहा, भम्हरहा, केरहा, पतखई, बमुरा, भानपुर, मड़वा ग्राम सम्मिलित हैं। इसी प्रकार करकटी क्लस्टर का शिविर करकटी ग्राम पंचायत भवन में होगा, जिसमें करकटी, खन्नाध, चिरहटी, धमनीकला, सरईकापा, सिरौंजा, ग्राम सम्मिलित हैं।
खैरहा क्लस्टर का शिविर खैरहा ग्राम पंचायत भवन में आयोजित होगा। इसमें कटौतिया, खैरहा, सामतपुर, सारंगपुर, हर्दी-32, करूआताल शामिल हैं। छतवई क्लस्टर का शिविर छतवई ग्राम पंचायत भवन में होगा, जिसमें छतवई, नरवार, पटासी, बरूका, बिजैारी, पिपरिया, ग्राम शामिल हैं। वहीं धूरवार क्लस्टर का शिविर धूरवार ग्राम पंचायत भवन में आयोजित होगा, जिसमें कोटमा, गोरतरा, चांपा, धुरवार, नवलपुर, हर्दी-77 ग्राम शामिल हैं।