Top News

आदिवासी महिला सरपंच के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कि दूर्व्यव्हार, सरपंच ने संभागायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत।

आपत्तिजनक और अमर्यादित व्यवहार करने का लगा आरोप।

अधिकारी अपने मर्यादा से भटके महिला जनप्रतिनिधि को दे डाली धमकी।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडरी की आदिवासी महिला सरपंच गनेसिया कोल ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम प्रजापति पर आपत्तिजनक और अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला सरपंच का कहना है कि पंचायत की समस्या लेकर गए होने के बावजूद जिला पंचायत सीईओ ने उनके साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया बल्कि सरेआम गाली-गलौज की। दीं। इस घोर अपमान से आहत जनप्रतिनिधि ने अब शहडोल संभाग के कमिश्नर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत के अनुसार जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत बोडरी में पिछले चार महीनों से पंचायत सचिव का पद रिक्त है। जिसकी वजह से ग्रामीणों के जरूरी काम और क्षेत्र के विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए महिला सरपंच गनेसिया कोल अपने जिला स्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय पहुंची थी। 

सरपंच गनेसिया कोल ने कमिश्नर को सौंपे अपने शिकायत पत्र में बताया कि जब वे अपनी बात लेकर सीईओ के कक्ष में गईं तो अधिकारी ने उनकी बात सुनने के बजाय अचानक भड़क गए। 

इस दौरान सीईओ ने उनके साथ गाली-गलौज की बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

वहीं घटना के तुरंत बाद पीड़िता आदिवासी महिला सरपंच ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के ऊपर कमिश्नर कार्यालय शहडोल पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Previous Post Next Post