Top News

जिला के कई थानों के क्षेत्र में चल रहा जुआ फड़ संचालन का अवैध कारोबार।

भाजपा नेता के फर्म हाऊस में संचालित हो रहा जुआ फड़।

पुर्व अध्यक्ष के फर्म हाऊस में हो रहा जुआ फड़ का संचालन।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला में जुआ अब चोरी-छिपे नहीं, बल्कि बेखौफ तरीके से संचालित होने के आरोप लग रहे हैं। अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंद कमरे में ताश की बाजी पर दांव पर दांव लगते दिखाई दे रहे हैं और नोटों की गड्डियां नजर आ रही हैं। दावा है कि यहां रोजाना लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है। आखिर पुलिस की नजरों से इतने बड़े जुए का फड़ कैसे बचा हुआ है।

बुढार, धनपुरी, अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा से सामने आए एक कथित वीडियो ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा दिया है।

वीडियो में बंद कमरे के भीतर कई लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते नजर आ रहे हैं। मौके पर रुपयों की बड़ी रकम भी दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा क्षेत्र में कथित रूप से लंबे समय से जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूसरे इलाकों से भी जुआ खेलने वाले लोग पहुंचते हैं और रोजाना लाखों रुपये का दांव लगने की चर्चा है। वायरल वीडियो में ताश के पत्तों की बाजी और रुपयों का लेन-देन साफ नजर आने का दावा किया जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि बटुरा निवासी कथित दामोदर नामक युवक द्वारा जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर जुए का खेल संचालित होने की चर्चाएं हैं, तो जिम्मेदार पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी, क्या पुलिस की निगरानी व्यवस्था कमजोर है या फिर जुआरियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे कानून की परवाह किए बिना खुलेआम जुआ संचालित कर रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों की नजर अमलाई पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिख रहा जुआ कहां और कितने समय खेला जाता है तथा इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

वही इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है वीडियो उपलब्ध कराइये, निश्चित तौर पर इस पर कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post Next Post