जयसिंह नगर शासकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न।
महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने अपने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यस्त किया।
रिपब्लिक न्यूज ।।
शहडोल // मुख्यालय ज़िला के शासकीय महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार युवा उत्सव आयोजन वर्ष 2023 - 24 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 21 सितंबर 2023 को शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में संपन्न हुआ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयसिंहनगर शासकीय महाविद्यालय को प्रमुख 6 विधाओं में जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह उत्सव महाविद्यालय के प्राचार्य व संरक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन और अध्यक्षता में एवं डॉ ममता पांडे(प्रभारी युवा उत्सव) सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजन में शामिल अन्य महाविद्यालयों में शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल से डॉ. कुजूर साहब , शासकीय महाविद्यालय बुढार से डॉक्टर नरगिस परवीन,शासकीय महाविद्यालय व्यौहारी से श्री धर्मा सिंह एवं शासकीय महाविद्यालय गोहपारू से कुमारी पूजा तिवारी अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं शासकीय महाविद्यालय से आए समस्त टीम मैनेजरों के स्वागत अभिनंदन के पश्चात हुआ।
महाविद्यालय से आए सभी प्रतिभागियों ने इस उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी प्रस्तुतियां दीं। आयोजित कार्यक्रम उत्सव में शामिल प्रमुख विधाएं एवं उसके परिणाम निम्न प्रकार रहे ! प्रश्न मंच विधा में शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस टीम में चांदनी गुप्ता बीए सेकंड ईयर, दीपाली मिश्रा बी ए सेकंड ईयर एवं नीरज कुशवाहा बीएससी सेकंड ईयर ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया था। पोस्टर निर्माण में शैली मिश्रा एम ए प्रीवियस शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल ने प्रथम स्थान सुनिश्चित किया। इसी प्रकार स्क्रिप्ट विद्या में शासकीय महाविद्यालय व्यौहारी से आए प्रतिभागी के रूप में शश्रांत माली, आयुष सिंह ,शिवम बुनकर, राज सैनी, शिवम साकेत ने अपना स्थान सुनिश्चित किया। इसी क्रम में क्ले मॉडलिंग विधा में शिवम साकेत बी ए फर्स्ट ईयर शासकीय महाविद्यालय व्यौहारी ने प्रथम स्थान बनाया । व्यंग्य चित्र में रूपा सिंह बीएससी फर्स्ट ईयर शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कोलाज विद्या में विद्यावती अहिरवार बीए सेकंड ईयर शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर अपना प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस युवा उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय की समिति संयोजक एवं शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ का सहयोग प्राप्त हुआ जिसमें प्रमुखता प्रश्न मंच विधा के सफल संचालन एवं कार्यक्रम में संयोजक प्रोफेसर उत्तम सिंह सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र, यामिनी विश्वकर्मा, भगवत राज बरमैया, राजेंद्र साकेत।
व्यंग्य चित्र समिति के संयोजक व सदस्यों में प्रोफेसर सतीश वर्मा, डॉक्टर यदुवीर मिश्रा एवं वीरेंद्र कुर्मी पोस्टर- निर्माण समिति की संयोजिका डॉ प्रीति कुशवाहा , जितेंद्र साकेत, जसीम अहमद , आदित्य शुक्ला ने अपनी सफलतम भूमिका अदा की। प्ले - मॉडलिंग विद्या को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में संयोजक प्रोफेसर गजेंद्र परते, डॉक्टर लवकुश दीपेंद्र, डॉक्टर मंगल सिंह अहिरवार, डॉ अशोक बघेल श्रीमती अंकिता पटेल ने सहयोग प्रदान किया। कालेज विद्या समिति के संयोजक डॉक्टर लवकुश दीपेंद्र, डॉक्टर कमलेश जायसवाल, डॉ मनोवर अली, अर्पित दुबे आदि ने सफलतम निर्वहन किया। स्क्रिप्ट विद्या में संयोजक के रूप में डॉक्टर मंगल सिंह अहिरवार, विवेक पाठक, श्रीमती लक्ष्मी कोल, कुमारी दीपक रानी आदि का महत्व पूर्ण सहयोग जयसिंह नगर शासकीय महाविद्यालय को प्राप्त हुआ।

