Top News

अमृत विद्या पीठ अशासकीय विद्यालय ने जिला का बढ़ाया मान।

अमृत विद्या पीठ अमझोर का शानदार परिणाम, 100% रिजल्ट से बढ़ाया जिले का मान।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिले के जयसिंहनगर जनपद अंतर्गत संचालित अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमृत विद्या पीठ, अमझोर ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम (100%) हासिल किया है।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे शहडोल जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने जिले में अपना स्थान बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य जे.पी. द्विवेदी सहित समस्त शिक्षक परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान बी.के. शुक्ला, पंकज तिवारी, रोहित गुप्ता, अभिषेक तिवारी, जागृति चतुर्वेदी, हीरामणि त्रिपाठी, आजाद कुशवाहा, आर.डी. मौर्य एवं श्रेया गुप्ता सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Previous Post Next Post